rahul-gandhi

'बजट में मिडिल क्लास की पीठ और छाती में छुरा मारा गया', Video में देखें राहुल गांधी के भाषण का निचोड़

Rahul Gandhi Speech in Lok Sabha : संसद के मानसून सत्र का आज छठवां दिन है। रायबरेली के सांसद राहुल गांधी ने सोमवार को बजट पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने इस बजट को मीडिल क्लास के साथ धोखा बताया और जातिगत जनगणना की भी बात की।

Parliament Monsoon session : देश में संसद का मानसून सत्र चल रहा है। नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने लोकसभा में मोदी सरकार को जमकर घेरा। उन्होंने कहा कि सरकार ने बजट के जरिए मिडिल क्लास की पीठ और छाती में छुरा मारा। मिडिल क्लास अब इंडिया गठबंधन के साथ आएगा। उन्होंने आगे कहा कि जातिगत जनगणना को इस सदन में पास कराके दिखाएंगे। आइए वीडियो के जरिए समझते हैं कि राहुल गांधी के भाषण का क्या है पूरा निचोड़।

विज्ञापन

राहुल गांधी के भाषण के क्या मायने हैं? इसे लेकर न्यूज 24 के वरिष्ठ पत्रकार सुकेश रंजन ने कहा कि उनका यह राजनीतिक भाषण था, जिसमें उन्होंने बजट को जोड़ने की कोशिश की थी। सदन की शुरुआत में राहुल गांधी पेपर लीक को लेकर काफी आक्रमक थे, लेकिन कोर्ट के आदेश आने के बाद उन्होंने इस मुद्दे पर एक सामान्य बात की।

विज्ञापन

हमारी सरकार किसानों को देगी एमएसपी गारंटी : राहुल गांधी

राहुल गांधी ने किसानों को एमएसपी देने की बात की। उन्होंने सदन में वादा कि हमारी सरकार एमएसपी की लीगल गारंटी देगी। उन्होंने युवाओं और किसानों के साथ मिडिल क्लास को भी टारगेट किया, जोकि एनडीए का कोर वोटर है, लेकिन ये मिडिल क्लास हिलने वाला नहीं है। इस पर राहुल गांधी ने कहा कि ये मिडिल क्लास भी आपके पास से जाने वाला है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ