Rahul Gandhi Slams PM Narendra Modi by Poem: देश में लोकसभा चुनाव जैसे-जैसे आगे बढ़ रहे हैं पीएम मोदी और ज्यादा आक्रामक होते जा रहे हैं। कल 21 अप्रैल को राजस्थान के बांसवाड़ा में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के 2006 में दिए बयान का जिक्र कर कांग्रेस पर बड़ा हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस देश में लोगों की संपत्ति को इकट्ठा कर मुसलमानों में बांट देगी। उनके इस बयान के बाद से राहुल गांधी समेत विपक्ष के कई नेता उन पर जमकर निशाना साध रहे हैं।
पीएम के बयान के बाद राहुल गांधी ने आज सुबह एक्स पर ट्वीट साझा कर कविता की जुगलबंदी के जरिए पीएम मोदी पर पलटवार किया है। उन्होंने लिखा कि देश में देश में बेरोज़गारी और महंगाई का पीक है, और नरेंद्र मोदी कहते हैं सब कुछ ठीक है। उनके पास मुद्दों से भटकाने की नई-नई तकनीक हैं, पर झूठ के कारोबार का अंत अब नज़दीक है।
ये कहा था पीएम ने
बता दें कि कल पीएम मोदी ने राजस्थान के बांसवाड़ा में रैली को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी की मंशा इस देश में महिलाओं के गहने इकट्ठा कर मुसलमानों में बांट देने की है। वे आपके गले के मंगलसूत्र को जब्त कर लेंगे और फिर उसे अल्पसंख्यकों में बांट देगी। पीएम ने कहा कि कांग्रेस ने अपने घोषणापत्र में लिखा है कि अगर इनकी सरकार आएगी तो संपत्ति का ऑडिट किया जाएगा। पीएम ने कहा कि इनके पूर्व पीएम मनमोहन सिंह ने कहा था कि देश की संपत्ति पर पहला अधिकार मुसलमानों का है। कांग्रेस के राज में भ्रष्टाचार को शिष्टाचार माना गया है।
पीएम के बयान के कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा था कि विरोधियों पर झूठे आरोप मढ़ना यह संघ और भाजपा के ट्रेनिंग की खासियत है। उन्होंने जो कुछ भी कहा है वो उन्हें संघ के संस्कारों से मिला है। खड़गे ने कहा कि देश की 140 करोड़ जनता इनके झांसे में नहीं आने वाली है।
ये भी पढ़ेंः Lok Sabha Election 2024: PM मोदी ने ‘संपत्ति बांट देंगे’ वाले बयान को मनमोहन सिंह से क्यों जोड़ा?
ये भी पढ़ेंः कांग्रेस ने जारी की उम्मीदवारों की नई लिस्ट, गोड्डा में बदला उम्मीदवार, देखें किसे कहां से मिला टिकट
संबंधित खबरें
साइक्लोन 'अर्नब' के बाद 'मुरासु' का अलर्ट, 3 नवंबर को होगा लैंडफॉल
2 hrs agoLIVE: रामलीला मैदान के लिए मिंटो ब्रिज से निकला INDIA ब्लॉक का काफिला
4 hrs ago4000 जवान, 200 CCTV कैमरे... INDIA ब्लॉक की रैली के लिए कैसी है सिक्योरिटी?
4 hrs ago'मार्च करें और थोड़ी सी शॉपिंग भी कर लें', रैली से पहले राहुल गांधी की अपील
11 hrs agoतमिलनाडु में 1800 नीट प्रदर्शनकारियों को बड़ी राहत, CM विजय ने दिया ये आदेश
11 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली में शामिल नहीं होगी CJP, अभिजीत दीपके का बड़ा बयान
12 hrs agoनवंबर में कैसे रहेगा मौसम का हाल? IMD ने जारी किया अलर्ट
12 hrs ago'बॉलीवुड में बेटी को लॉन्च करना चाहते हैं डिप्टी PM', पीयूष गोयल का दावा
13 hrs agoबेंगलुरु होटल के पूल में करंट, दो विदेशी नागरिकों की मौत
14 hrs agoजेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल सुबह कोर्ट में पेशी
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines