Lok Sabha Election 2024: PM मोदी ने 'संपत्ति बांट देंगे' वाले बयान को मनमोहन सिंह से क्यों जोड़ा?

Lok Sabha Election 2024:  पीएम नरेंद्र मोदी ने 21 अप्रैल को राजस्थान के बांसवाड़ा में पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के बहाने कांग्रेस पर निशाना साधा। उनके इस बयान के बाद कांग्रेस ने कहा कि भाजपा हिंदू-मुस्लिम पर उतर आई है।

Lok Sabha Election 2024 PM Narendra modi

बांसवाड़ा में सभा को संबोधित करते पीएम मोदी।

Lok Sabha Election 2024: पीएम मोदी लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर रविवार 21 अप्रैल को राजस्थान के बांसवाड़ा में थे। यहां उन्होंने कांग्रेस से भाजपा में आए पूर्व मंत्री महेंद्रजीत सिंह मालवीया के समर्थन में चुनावी रैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव 2024 के घोषणा पत्र में कांग्रेस ने माओवाद को बढ़ावा देने की कोशिश की है। कांग्रेस शहरी नक्सलियों के चंगुल में है।

विज्ञापन

पीएम ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के बयान का जिक्र करते हुए कहा कि पूर्व पीएम ने 2006 में कहा था कि इस देश की संपत्ति पर पहला हक मुसलमानों का है। इसका मतलब ये संपत्ति इकट्ठा कर घुसपैठियों को बांटेंगे। पीएम ने कहा कि कांग्रेस मां-बहनों के मंगलसूत्र छीन लेगी। आपके घर में रखे सोने-चांदी काे जब्त कर लिया जाएगा। फिर उसे मुसलमानों को बांट देंगे।

विज्ञापन

पीएम ने आगे कहा कि कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में लिखा है कि अगर इनकी सरकार आएगी तो संपत्ति का ऑडिट किया जाएगा। मां-बहनों के गहनों की कीमत लगाई जाएगी। इनके पूर्व पीएम मनमोहन सिंह ने कहा कि देश की संपत्ति पर पहला अधिकार मुसलमानों का है। कांग्रेस में भ्रष्टाचार को शिष्टाचार माना गया है।

विज्ञापन

पीएम मोदी के झूठ का स्तर गिर गया है- राहुल गांधी

वहीं पीएम मोदी के बयान पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि पहले चरण के मतदान में निराशा हाथ लगने के बाद नरेंद्र मोदी के झूठ का स्तर इतना गिर गया है कि घबरा कर अब वह जनता को मुद्दों से भटकाना चाहते हैं। उन्होंने एक्स पर आगे लिखा कि कांग्रेंस के क्रांतिकारी मेनिफेस्टो को मिल रहे अपार समर्थन के रूझान अब आना शुरू हो गए हैं।

विज्ञापन

पीएम को संघ के संस्कारों से यही मिला- मल्लिकार्जुन खड़गे

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी पीएम पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पीएम ने आज वहीं किया जो उन्हें संघ के संस्कारों से मिला है। सत्ता के लिए झूठ बोलना, विरोधियों पर झूठे आरोप मढ़ना यह संघ और भाजपा की ट्रेनिंग की खासियत है। आज देश की 140 करोड़ जनता इनके झांसे में नहीं आने वाली है। कांग्रेस पार्टी का घोषणापत्र हर भारतीय के लिए है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ