---विज्ञापन---

देश angle-right

कांग्रेस ने जारी की उम्मीदवारों की नई लिस्ट, गोड्डा में बदला उम्मीदवार, देखें किसे कहां से मिला टिकट

Congress Candidates New List: कांग्रेस पार्टी ने उम्मीदवारों की नई सूची जारी कर दी है। कांग्रेस की इस नई सूची में आंध्र प्रदेश और झारखंड की सीटों के नाम शामिल हैं। कांग्रेस ने CEC की बैठक में कई प्रत्याशियों के नाम पर विचार करने के बाद फाइनल लिस्ट जारी की है।

---विज्ञापन---

Congress Candidates New List: लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी ने उम्मीदवारों की नई लिस्ट जारी कर दी है। कांग्रेस ने आंध्र प्रदेश और झारखंड के लिए लोकसभा उम्मीदवारों की सूची जारी की। कांग्रेस ने झारखंड के गोड्डा से दीपिका सिंह पांडे की जगह प्रदीप यादव को अपना उम्मीदवार घोषित किया है।

---विज्ञापन---

बैठक में हुआ फैसला

कांग्रेस पार्टी ने आज यानी 21 अप्रैल को CEC की बैठक बुलाई थी। इस बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और सोनिया गांधी मौजूद रहीं। वहीं चुनाव प्रचार के कारण राहुल गांधी बैठक में शामिल नहीं हो सके थे। खबरों की मानें तो बैठक के दौरान आंध्र प्रदेश और झारखंड की सीटों के लिए प्रत्याशियों के नाम पर सहमति बनी थी, जिसके बाद अब कांग्रेस ने लिस्ट जारी करके उम्मीदवारों के नाम का औपचारिक ऐलान कर दिया है।

---विज्ञापन---

यूपी पर नहीं बनी बात?

---विज्ञापन---

कांग्रेस की इस नई लिस्ट में उत्तर भारत के तीन राज्य शामिल हैं। मगर जिन सीटों पर अर्से से उम्मीदवारों का इंतजार हो रहा है, उनपर अभी भी सस्पेंस बना हुआ है। जी हां, हम बात कर रहे हैं उत्तर प्रदेश में कांग्रेस का गढ़ कहे जाने वाले अमेठी और रायबरेली की। दोनों ही सीटों पर पार्टी ने अभी तक प्रत्याशी घोषित नहीं किए हैं। इसबार भी बैठक में कांग्रेस ने यूपी के पत्ते नहीं खोले हैं। इसके अलावा हिमाचल प्रदेश की 2 सीटों पर कांग्रेस ने प्रत्याशियों की घोषणा नहीं की है।

First published on: Apr 21, 2024 08:49 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola