कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता Rahul Gandhi ने PM Narendra Modi पर तीखा हमला बोला है. पीएम मोदी ने इटली दौरे के दौरान इटली की प्रधानमंत्री Giorgia Meloni को Melody टॉफी गिफ्ट की, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. अब कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा है. वायरल वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए राहुल गांधी ने कहा कि देश में आर्थिक तूफान आने वाला है, लेकिन प्रधानमंत्री विदेशों में टॉफी बांटने और रील बनाने में बिजी हैं. राहुल ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा कि किसान, युवा, महिलाएं, मजदूर और छोटे व्यापारी परेशान हैं, जबकि सरकार गंभीर मुद्दों से ध्यान हटाने में लगी हुई है.
राहुल गांधी ने उठाए सवाल
राहुल गांधी ने पीएम मोदी के इटली दौरे पर सवाल उठाया है. राहुल गांधी ने अपने संसदीय क्षेत्र रायबरेली में ‘बहुजन स्वाभिमान सभा’ को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने पीएम मोदी की हालिया अपील का जिक्र किया जिसमें लोगों से फ्यूल का इस्तेमाल कम करने, सोने की खरीद सीमित करने और विदेश यात्रा से बचने के लिए कहा गया था. उन्होंने कहा कि भारत छोड़ने से पहले और इटली में प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी से मिलने जाने से पहले, प्रधानमंत्री मोदी ने भारत की जनता से कहा था कि एक आर्थिक तूफान आने वाला है. उन्होंने कहा कि लोगों को कम पेट्रोल का इस्तेमाल करना चाहिए, सोना नहीं खरीदना चाहिए, कम खर्च करना चाहिए और विदेश यात्रा से बचना चाहिए. लेकिन ठीक एक दिन बाद, पीएम मोदी 3000-4000 करोड़ रुपये के विमान में सवार होकर अपनी जेब में टॉफियां लेकर इटली चले गए, जहां उन्होंने वहां की प्रधानमंत्री को Melody टॉफी गिफ्ट की.
नोटबंदी पर भी उठाया सवाल
राहुल गांधी ने कहा कि अब देखिए भारत के लोगों का किस तरह मजाक उड़ाया जा रहा है. उन्होंने चिंता जताते हुए कहा कि पेट्रोल की कमी है, गैस की कमी है, कारोबार ठप हो रहे हैं, कारखाने बंद हो रहे हैं, महंगाई बढ़ रही है, किसानों को खाद नहीं मिल रही है और ऐसे पूरा औद्योगिक तंत्र हिल जाएगा. राहुल गांधी नोटबंदी को लेकर सरकार की आलोचना करते हुए आरोप लगाया कि पब्लिक का पैसा और संस्थानों को कुछ चुनिंदा उद्योगपतियों को ट्रांसफर किया जा रहा है. दरअसल, इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वो पीएम मोदी के दिए हुए Melody टॉफी पैकेट को दिखाती नजर आईं. वीडियो में मेलोनी ने पीएम मोदी को थैंक्यू भी कहा. इसके बाद सोशल मीडिया पर Melodi फिर से ट्रेंड करने लगा. आपको बता दें कि गौरतलब है कि मोदी और मेलोनी के नामों को मिलाकर बनाया गया शब्द Melodi पहली बार इटली के प्रधानमंत्री ने 2023 में दुबई में आयोजित COP28 में इस्तेमाल किया था. बाद में दोनों नेताओं को अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रमों में दोस्ताना पल साझा करते हुए देखे जाने के बाद ये ऑनलाइन ट्रेंड करने लगा.
ये भी पढ़ें: PM मोदी और जॉर्जिया मेलोनी का साझा ब्लॉग, भारत-इटली की साझेदारी को बताया स्वाभाविक
संबंधित खबरें
वोटर लिस्ट फर्जीवाड़े पर EC का एक्शन, दोषी अफसरों को होगी जेल और जुर्माना
2 hrs agoCM योगी को मिली गुड न्यूज! नेशनल सर्वे में बने देश के नंबर-1 मुख्यमंत्री
2 hrs agoखतरे में J&K की अब्दुल्ला सरकार, NC के 25 विधायकों ने दिया अल्टीमेटम
3 hrs ago'लचकती कमर, टेढ़ी गर्दन...' श्रीकृष्ण पर बयान देकर बुरे फंसे बाबा बागेश्वर!
5 hrs agoमहादेव सट्टेबाजी ऐप के मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकर को ओमान से वापस लाई CBI
6 hrs ago'मैदान का बड़ा हिस्सा खाली था...', विपक्ष की महारैली पर BJP का पलटवार
8 hrs agoINDIA गठबंधन की रैली में क्या बोले खड़गे, तेजस्वी और फारूक अब्दुल्ला?
8 hrs ago'रामलीला मैदान बना लोकतंत्र की हल्दीघाटी', विपक्ष की रैली में बोले अखिलेश
8 hrs agoकौन हैं दिनेश वी. गनवीर, जिन्हें बनाया गया GSI का नया महानिदेशक
9 hrs ago'ज्ञानेश कुमार हटेंगे और जेल जाएंगे', रामलीला मैदान में गरजे राहुल गांधी
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines