---विज्ञापन---

दुनिया angle-right

PM मोदी और जॉर्जिया मेलोनी का साझा ब्लॉग, भारत-इटली की साझेदारी को बताया स्वाभाविक

PM Modi Giorgia Meloni joint blog: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी ने एक साझा ब्लॉग लिखकर दोनों देशों के मजबूत होते रणनीतिक रिश्तों की नई रूपरेखा पेश की है.'मेड इन इटली' और 'मेक इन इंडिया' को एक-दूसरे का स्वाभाविक साझेदार बताते हुए दोनों देशों के बीच व्यापार को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का संकल्प जताया गया. भारत और इटली ने साल 2029 तक आपसी द्विपक्षीय व्यापार को 20 बिलियन यूरो के पार पहुंचाने का एक बड़ा और महत्वाकांक्षी लक्ष्य निर्धारित किया है.

---विज्ञापन---

PM Modi Giorgia Meloni joint blog: अपने विदेश दौरे के आखिरी चरण में बुधवार को इटली पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने दोनों देशों के रिश्तों को लेकर एक विशेष साझा ब्लॉग लिखा है. इस लेख में दोनों वैश्विक नेताओं ने भारत और इटली के हजारों साल पुराने सभ्यतागत संबंधों, आर्थिक विकास और भविष्य की रणनीतिक साझेदारी पर विस्तार से चर्चा की. ब्लॉग में साफ कहा गया है कि ‘मेड इन इटली’ हमेशा से दुनिया में एक्सीलेंस (उत्कृष्टता) का प्रतीक रहा है और आज ‘मेक इन इंडिया’ पहल के उच्च गुणवत्ता वाले लक्ष्यों के साथ इसकी साझेदारी पूरी तरह स्वाभाविक है.

2029 तक 20 बिलियन यूरो के व्यापार का लक्ष्य

दोनों प्रधानमंत्रियों ने साझा लेख में एक बड़े आर्थिक विजन को सामने रखा है. भारत और इटली के बीच यूरोपियन यूनियन फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) के जरिए व्यापार और निवेश बढ़ाने की बात कही गई है. दोनों देशों ने मिलकर साल 2029 तक द्विपक्षीय व्यापार को 20 बिलियन यूरो (20 अरब यूरो) के टारगेट तक पहुंचाने और उससे भी आगे ले जाने का लक्ष्य तय किया है. इसके लिए डिफेंस, एयरोस्पेस, क्लीन टेक्नोलॉजी, ऑटोमोटिव कंपोनेंट्स, मशीनरी, फार्मास्युटिकल्स, केमिकल्स, टेक्सटाइल, एग्री-फूड और टूरिज्म जैसे प्रमुख सेक्टर्स पर विशेष ध्यान दिया जाएगा.

---विज्ञापन---

1000 से ज्यादा कंपनियां कर रही हैं काम

ब्लॉग के अनुसार, भारत में उत्पादन को लेकर इटली की कंपनियों की दिलचस्पी लगातार बढ़ रही है, वहीं इटली में भी भारतीय इंडस्ट्रीज अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज करा रही हैं. मौजूदा समय में दोनों तरफ ऐसी कंपनियों की संख्या बढ़कर 1,000 से भी ज्यादा हो चुकी है, जो दोनों देशों की सप्लाई चेन को मजबूत कर रही हैं.

AI पर साझा विजन और मानवीय मूल्य

तकनीक के मोर्चे पर बात करते हुए दोनों नेताओं ने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का विकास जिम्मेदार और मानव-केंद्रित होना चाहिए. भारत के डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर (DPI) और ‘MANAV’ विजन की तारीफ करते हुए मेलोनी और मोदी ने कहा कि AI को ग्लोबल साउथ के समावेशी विकास का जरिया बनना चाहिए. लेख के अंत में भारतीय संस्कृति के ‘धर्म’ व ‘वसुधैव कुटुम्बकम’ (पूरी दुनिया एक परिवार है) के सिद्धांत और इटली की पुनर्जागरण काल की मानवतावादी परंपरा का जिक्र करते हुए दोनों नेताओं ने आपसी प्रतिबद्धता दोहराई.

---विज्ञापन---
First published on: May 20, 2026 02:54 PM

End of Article

About the Author

Vijay Jain

सीनियर न्यूज एडिटर विजय जैन को पत्रकारिता में 23 साल से अधिक का अनुभव है.  न्यूज 24 से पहले विजय दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे प्रतिष्ठित अखबारों में अलग-अलग जगहों पर रिपोर्टिंग और टीम लीड कर चुके हैं, हर बीट की गहरी समझ है। खासकर शहर राज्यों की खबरें, देश विदेश, यूटिलिटी और राजनीति के साथ करेंट अफेयर्स और मनोरंजन बीट पर मजबूत पकड़ है. नोएडा के अलावा दिल्ली, गाजियाबाद, गोरखपुर, जयपुर, चंडीगढ़, पंचकूला, पटियाला और जालंधर में काम कर चुके हैं इसलिए वहां के कल्चर, खानपान, व्यवहार, जरूरत आदि की समझ रखते हैं. प्रिंट के कार्यकाल के दौरान इन्हें कई मीडिया अवार्ड और डिजिटल मीडिया में दो नेशनल अवार्ड भी मिले हैं. शिकायत और सुझाव के लिए स्वागत है- Vijay.kumar@bagconvergence.in

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola