राहुल गांधी ने मां सोनिया के साथ मिलकर घर पर बनाया मुरब्बा, VIDEO देखकर आप भी सीखें RECIPE

Rahul Gandhi: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने नए साल की पूर्व संध्या पर मां सोनिया के साथ मिलकर घर पर मुरब्बा बनाया। देखें वीडियो..

rahul sonia orange marmalade video

Rahul Gandhi ने मां Sonia Gandhi के साथ मिलकर घर पर बनाया मुरब्बा

Rahul Gandhi: साल 2023 आज से खत्म हो रहा है। न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया जैसे देशों में नए साल का आगाज भी हो चुका है। भारत में भी लोगों में नए साल का जश्न मनाने को लेकर बेहद उत्साह है। लोग अपनी-अपनी तरह से नए साल का जश्न मना रहे हैं। इसी कड़ी में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने भी साल 2023 की विदाई और नए साल का स्वागत कुछ अलग अंदाज में किया है।

विज्ञापन

कांग्रेस ने एक्स पर शेयर किया वीडियो

विज्ञापन

राहुल गांधी ने अपनी मां सोनिया गांधी के साथ मिलकर घर पर मुरब्बा बनाया है। इसकी जानकारी कांग्रेस के ‘एक्स’ अकाउंट पर शेयर की गई है।

विज्ञापन

राहुल गांधी ने यूट्यू चैनल पर अपलोड किया वीडियो

राहुल गांधी ने अपने यूट्यूब चैनल पर मुरब्बा बनाने का वीडियो अपलोड किया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि राहुल अपनी मां सोनिया के साथ गार्डन में जाते हैं और वहां से संतरा तोड़कर लाते हैं। इस दौरान राहुल को सोनिया बताती हैं कि यह प्रियंका गांधी वाड्रा की रेसिपी है।

विज्ञापन

वीडियो के दौरान किचन में सोनिया राहुल को यह भी बताती हैं कि उन्होंने भारतीय व्यंजनों के साथ तालमेल बिठाना कैसे सीखा। वे कहती हैं कि जब कोई भारतीय विदेश जाता है, मैं आज की बात नहीं कर रही हूं, क्योंकि आज हर जगह भारतीय रेस्तरां है, तो वह वहां के खाद्य पदार्थों से तालमेल नहीं बिठा सकता। इसी तरह जब मैं यहां आई तो मुझे भारतीय स्वादों, खासकर मिर्च के साथ तालमेल बिठाने में समय लगा।

विज्ञापन

‘बीजेपी वाले भी मुरब्बा लेने आ सकते हैं’

विज्ञापन

वीडियो में देखा जा सकता है कि बगीचे से संतरे को तोड़कर दोनों किचन में जाते हैं। इस दौरान राहुल कहते हैं कि अगर बीजेपी वालों को मुरब्बा लेना हो तो वो भी आ सकते हैं। आप क्या कहती है मम्मी? इस पर सोनिया कहती हैं कि वे इसे हम पर फेंक देंगे। इतना कहते ही दोनों हंसने लगे। देखें वीडियो…

 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ