'जवाबदेही की कमी भारत के पतन का कारण', राहुल गांधी ने नोएडा सॉफ्टवेयर इंजीनियर की मौत पर लिखी पोस्ट

Rahul Gandhi X Post Viral: राहुल गांधी ने ग्रेटर नोएडा में युवराज मेहता की मौत की जवाबदेही को लेकर सवाल उठाए हैं. उन्होंने कहा कि देश के पतन का कारण जवाबदेही की कमी है. लोग की जान चली जाती है, लेकिन उनकी जिम्मेदारी लेने वाला कोई नहीं है. धुंध के कारण नाले में कार गिर जाने से युवराज सिंह की मौत हो गई थी.

Rahul Gandhi

राहुल गांधी ने युवराज की मौत के लिए सरकार और प्रशासन को जिम्मेदार ठहराया.

विज्ञापन

Rahul Gandhi X Post Viral: कांग्रेस सांसद और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने ग्रेटर नोएडा में सॉफ्टवेयर इंजीनियर युवराज मेहता की हादसे में मौत मामले में जवाबदेही को लेकर सवाल उठाया. उन्होंने X हैंडल पर पोस्ट में लिखा कि सड़कें जान लेती हैं, पुल जान लेते हैं, आग जान लेती है, पानी जान लेता है, प्रदूषण जान लेता है, भ्रष्टाचार जान लेता है, उदासीनता जान लेती है. भारत का शहरी पतन धन, प्रौद्योगिकी या समाधानों की कमी के कारण नहीं है. यह जवाबदेही की कमी के कारण है.

इंजीनियर की मौत मामले में हुआ पहला एक्शन, नोएडा अथॉरिटी के CEO पर गिरी गाज; SIT 5 दिन में सौंपेगी रिपोर्ट

Advertisment

प्रत्यक्षदर्शी ने दर्ज कराया नया बयान

नोएडा के सेक्टर-150 में हुई घटना के चश्मदीद का नया बयान सामने आया है. उसने कहा कि पुलिस और प्रशासन ने काफी कोशिश की. सब समय पर पहुंच चुके थे. लेकिन अंधेरा ज्यादा होने की वजह से कोई कुछ नहीं कर सका. मोनिंदर वह शख्श है, जिसने कहा था कि कोई भी पानी को अंदर नहीं उतरा था, वो बिना सिक्योरिटी के उतरा, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी. अब नए बयान में वह बोल रहा है कि पुलिस और दमकल विभाग युवराज को बचाने को लगातार कोशिश कर रहे थे.

प्रशासन-सरकार मौत की जिम्मेदार

राहुल गांधी ने ग्रेटर नोएडा में पानी से भरे गड्ढे में डूबकर सॉफ्टवेयर इंजीनियर युवराज की मौत के लिए प्रशासन, सरकार, लापरवाही, भ्रष्टाचार, अनदेखी को जिम्मेदार ठहराया. उन्होंने कहा कि ग्रेटर नोएडा के सेक्टर-150 में पानी से भरे गड्ढे में कार समेत गिरने से युवराज की मौत हो गई और उसकी मौत की जिम्मेदारी लेने वाला कोई नहीं है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्वत: संज्ञान लेते हुए विशेष जांच टीम गठित कर दी, लेकिन भविष्य में ऐसा हादसा नहीं होगा, इसे कौन सुनिश्चित करेगा.

विज्ञापन

बेसमेंट के लिए बने गड्ढे में गिरी कार

बता दें कि सेक्टर-150 स्थित टाटा यूरेका पार्क सोसायटी निवासी युवराज गुरुग्राम की कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर था. ऑफिस से घर लौटते समय सेक्टर-150 के पास निर्माणाधीन इमारत के बेसमेंट के लिए खोदे गए गड्ढे में वह कार समेत गिर गया. दमकल विभाग, NDRF और स्थानीय पुलिस ने जॉइंट ऑपरेशन चलाकर शनिवार सुबह युवराज का शव निकाला. पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि युवराज की मौत दम घुटने से हुई.

हार्ट फेलियर यानी कार्डियक अरेस्ट भी मौत का एक कारण है. बेसमेंट में पानी भरा था, जो बेहद ठंडा था. युवराज कई घंटे उस पानी में भीगता रहा. ठंडे पानी में रहने और मानसिक दबाव के कारण जान जाने के डर से वह घबरा गया और उसे दिल का दोरा पड़ गया.

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ