Rahul Gandhi VS Election Commission: कांग्रेस नेता राहुल गांधी को चुनाव आयोग पर एक बयान भारी पड़ गया। चुनाव आयोग ने राहुल गांधी पर मिसलीडिंग का आरोप लगाया है। आयोग ने कहा कि राहुल गांधी बार-बार डराते धमकाते हैं। यह राहुल का बेहद गैर-जिम्मेदाराना तरीका है। आयोग ने पिछले चुनावों का जिक्र करते राहुल गांधी के बयान की पोल खोल दी है।
दरअसल, कांग्रसे नेता राहुल गांधी ने मतदाता पुनरीक्षण (SIR) पर कहा था कि यह प्रक्रिया वोट चोरी के लिए है। इस चोरी में चुनाव आयोग भी शामिल है। राहुल ने इसमें सबूत होने का भी दावा किया था।
क्या है पूरा मामला?
बता दें कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने SIR को वोट चोरी की प्रक्रिय बताया था। कहा था कि वोट चोरी में चुनाव आयोग भी शामिल है। मैं 100% प्रूफ के साथ कह रहा हूं। जांच में चुनाव आयोग मदद नहीं कर रहा। हमने 6 महीने लगाकर एक जांच कराई है। राहुल ने दावा कि जांच में उन्हें जो मिला वो एटम बम है। चुनाव आयोग में जो भी यह काम कर रहे हैं, हम उन्हें छोड़ेंगे नहीं। कुछ भी हो जाए, क्योंकि आयोग हिंदुस्तान के खिलाफ काम कर रहा है।
यह भी पढ़ें: Bihar Election 2025: मतदाता सूची हुई जारी, वेबसाइट पर ऐसे देखें अपना नाम
कांग्रेस ने चुनाव परिणाम के खिलाफ याचिका दायर नहीं की
आयोग ने बताया कि लोकसभा चुनाव 2024 को पूरा हुए 1 साल से ज्यादा का समय हो चुका है। चुनाव परिणामों के खिलाफ 10 याचिकाएं आईं थी। लेकिन कांग्रेस के किसी भी उम्मीदवार ने कोई आपत्ति दर्ज नहीं कराई। आयोग ने बताया कि जनप्रतिनिधत्व, 1951 की धारा 80 में चुनाव परिणामों को चुनौती देने का अधिकार है।
कांग्रेस को दी गई अंतिम सूची, फिर भी आपत्ति नहीं
आयोग ने बताया कि निर्वाचक नामावली का प्रारूप और अंतिम सूची सभी राजनीतिक दलों के साथ ही कांग्रेस को भी दी गई थी। लेकिन कांग्रेस ने उसके खिलाफ कोई आपत्ति दर्ज कराई।
यह भी पढ़ें: Bihar Election 2025: तेजस्वी यादव की बैठक में क्यों नहीं आए मुकेश सहनी? पाला बदलने की चल रही तैयारी!
संबंधित खबरें
SIR पर बयान देकर घिरे जस्टिस उज्जल भुइयां, पूर्व CJI गवई ने उठाए सवाल
7 hrs agoज्ञानेश कुमार के खिलाफ पूर्व IAS अफसरों का प्लान फेल, ECI में नहीं घुस पाए
7 hrs ago10 लाख नौकरियां और 100 अरब डॉलर का निवेश..., स्विट्जरलैंड-भारत में बड़ी डील
9 hrs agoक्या मोदी कैबिनेट से इस्तीफा देंगे दो मंत्री? राज्यसभा की लिस्ट से नाम गायब
9 hrs agoजंतर-मंतर पर दिल्ली पुलिस ने क्यों हटाई नेम प्लेट? अधिकारियों ने बताई वजह
11 hrs agoभारत के अस्पतालों में बढ़ता विदेशी निवेश, महंगा इलाज बना बड़ी चिंता
12 hrs agoराहुल ने दिल्ली पुलिस पर साधा निशाना, महिलाओं से बदसलूकी को लेकर मांगा जवाब
13 hrs agoटैक्स अधिकारियों की अरेस्ट पावर क्यों खत्म करना चाहती है केंद्र सरकार?
14 hrs agoभारत-स्विट्जरलैंड की 'दोस्ती' से 10 लाख लोगों को मिलेगा रोजगार: PM मोदी
14 hrs agoराज्यसभा चुनाव के लिए BJP ने उतारे 8 उम्मीदवार; हरदीप पुरी का टिकट कटा
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines