Bihar Election 2025: तेजस्वी यादव की बैठक में क्यों नहीं आए मुकेश सहनी? पाला बदलने की चल रही तैयारी!

Bihar election 2025: वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी बुधवार को पटना में हुई तेजस्वी यादव की मीटिंग में शामिल नहीं हुए। इसके बाद उनको लेकर कई प्रकार के कयास लगाए जा रहे हैं। उनकी डिमांड को लेकर क्या तेजस्वी यादव नाराज हैं? ऐसे में आइये जानते हैं उनकी मीटिंग से किनारा करने के क्या कारण रहे होंगे?

Mukesh Sahani skips Tejashwi yadav meeting

वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी (Pic Credit-Social Media X)

Mukesh Sahani skips meeting: बिहार में विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। कल यानी 30 जुलाई को तेजस्वी यादव के घर महागठबंधन की एक बैठक बुलाई गई। बैठक में वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी ने हिस्सा नहीं लिया उन्होंने बैठक के लिए प्रदेश अध्यक्ष को भेजा। इसके बाद से ही ये कयास लग रहे हैं कि क्या मुकेश सहनी नाराज हो गए हैं? जब से उन्होंने 60 सीटों की डिमांड रखी है इंडिया गठबंधन में हलचल तेज हो गई है। ऐसे में अब जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आते जा रहे हैं उनका तेवर और अंदाज लगातार बदल रहा है।

इंडिया गठबंधन में तेजस्वी यादव के लिए हर पार्टी को साध कर रखना मुश्किल और चुनौती भरा हो रहा है। तेजस्वी यादव के लिए मुकेश सहनी की 60 सीटों की डिमांड अचरज और हैरानी भरी है। हालांकि मीटिंग में शामिल होने पहुंचे वीआईपी के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि ये मांग हमारी ओर से की गई है। अब देखते हैं कि मीटिंग में क्या तय होता है। वहीं मुकेश सहनी के नहीं आने पर उन्होंने कहा कि वे पारिवारिक कार्य से बाहर गए हैं।

पहले भी एनडीए सरकार में रहे मंत्री

अब सवाल है कि सहनी दो दिन पहले तेजस्वी यादव के साथ एक कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां पर सहनी ने तेजस्वी की मौजूदगी में विधानसभा चुनाव को लेकर अपना एजेंडा बताया था। उन्होंने कहा कि हम 60 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे। ऐसे में कल जब गठबंधन की बैठक हुई तो सहनी दिल्ली में थे। ऐसे में क्या सहनी को ये पता चल गया है कि उन्हें 60 सीटें नहीं मिलने वाली है। ऐसे में क्या वे अकेले चुनाव लड़ेंगे या एनडीए के पाले में चले जाएंगे। इससे पहले भी वे बिहार सरकार में 2 साल तक मंत्री रहे लेकिन अपने अड़ियल रवैये और मनमर्जी के कारण उन्होंने इस्तीफा दे दिया। इसके बाद बीजेपी ने सेंधमारी करते हुए चारों विधायक अपनी पार्टी में शामिल करा लिए।

एनडीए का खुला ऑफर

उधर एनडीए लगातार उन्हें अपने पाले में करने में जुटा है। हम के अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने उनको एनडीए में आने का खुला ऑफर दिया है। उन्होंने कहा कि निषाद समुदाय का भला एनडीए ही कर सकता है। बता दें कि तेजस्वी यादव इंडिया गठबंधन से 60 सीटें और डिप्टी सीएम का पद मांग रहे हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ