जंतर-मंतर पर वायरल हुए इरफान से मिले राहुल गांधी, बोले- 'इनके जैसे युवा ही देश का भविष्य'

Rahul Gandhi Meet Mohammad Irfan : नीट पेपर लीक विरोध प्रदर्शन के दौरान जंतर मंतर से वायरल हुए मोहम्मद इरफान से राहुल गांधी ने मुलाकात की. राहुल ने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर कर इरफान की सोच और संविधान की समझ की तारीफ की. जानिए मुलाकात में नेता प्रतिपक्ष ने क्या कहा.

rahul gandhi meet irfan
विज्ञापन

Rahul Gandhi Meet Mohammad Irfan : लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने नीट (NEET) पेपर लीक के मुद्दे पर जंतर-मंतर पर हुए विरोध प्रदर्शन के दौरान चर्चा में आए मोहम्मद इरफान से मुलाकात की. इरफान वही युवा हैं जो विरोध प्रदर्शन के दौरान संविधान की प्रस्तावना पढ़कर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुए थे. राहुल गांधी ने इस मुलाकात की तस्वीरें अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा कीं. तस्वीरें शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, “आज इरफान से मुलाकात हुई- दिल्ली की एक बस्ती से निकला ऐसा युवा, जिसकी सोच उसकी परिस्थितियों से कहीं बड़ी है.”

नेता प्रतिपक्ष ने इरफान की प्रतिभा और सोच की सराहना करते हुए आगे कहा कि इरफान जैसे युवाओं की संविधान की समझ, देश को देखने का नजरिया और सीखने की ललक यह साबित करती है कि भारत की सबसे बड़ी ताकत उसके युवा ही हैं. राहुल गांधी ने जोर देकर कहा कि इरफान जैसे लाखों युवा ही देश की असली उम्मीद हैं. उन्होंने लिखा कि जिज्ञासु, संवेदनशील और अपने अधिकारों के साथ-साथ अपने कर्तव्यों के प्रति जागरूक युवा ही भारत का असली भविष्य हैं.

Advertisment

बता दें कि नीट पेपर लीक मामले को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए विरोध प्रदर्शन के दौरान मोहम्मद इरफान की बातें और संविधान के प्रति उनकी समझ सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थी, जिसके बाद राहुल गांधी ने खुद उनसे मिलकर उनका हौसला बढ़ाया.

कौन हैं मोहम्मद इरफान और क्यों वायरल हुए थे?

मोहम्मद इरफान दिल्ली की एक साधारण झुग्गी बस्ती के रहने वाले युवा हैं. 25 जून 2026 को दिल्ली के जंतर-मंतर पर जब छात्र और नागरिक समाज के लोग नीट पेपर लीक के विरोध में जुटे, तब इरफान ने अपने भाषण से सबका ध्यान खींचा. उन्होंने किसी बड़े नेता की तरह नहीं, बल्कि एक आम नागरिक की तरह संविधान की प्रस्तावना पढ़ी और असंगठित क्षेत्र के मजदूरों, शिक्षा प्रणाली, स्वास्थ्य सेवाओं और रोजमर्रा के संघर्षों पर गहरी बात रखी. उनका भावुक और तार्किक अंदाज सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर तेजी से शेयर होने लगा, जिससे वे आंदोलन का एक प्रमुख चेहरा बन गए.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ