राहुल गांधी का CEC ज्ञानेश कुमार पर चुनावों में 'मैच फिक्सिंग' का गंभीर आरोप, केंद्र सरकार को बताया 'मास्टरमाइंड'

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने भी चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं. उन्होंने दावा किया कि युवा मतदाताओं के लिए विशेष नामांकन शिविर लगाने और सोशल मीडिया के जरिए उनका प्रचार करने के निर्देश दिए गए हैं.

Rahul Gandhi

कांग्रेस ने CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अपना राजनीतिक अभियान तेज कर दिया है. (Photo: ANI)

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने एक बार फिर एसआईआर और चुनाव आयोग के मुख्य आयुक्त ज्ञानेश कुमार को लेकर जारी विवाद पर बीजेपी और केंद्र सरकार को घेरा. नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सीईसी ज्ञानेश कुमार पर चुनावों में मैच फिक्सिंग का गंभीर आरोप लगाया, साथ ही केंद्र सरकार को इन सब का मास्टरमाइंड बताया. उन्होंने आरोप लगाया कि चुनावी प्रक्रिया में आयोग की भूमिका निष्पक्ष नहीं रह गई है. हालांकि, इन आरोपों पर अभी चुनाव आयोग की तरफ से कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है.

विज्ञापन

राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ज्ञानेश कुमार को लेकर कहा कि पहले वह एक कार्यरत IAS अधिकारी के तौर पर सरकार में रहे और बाद में उन्हें चुनाव आयोग की जिम्मेदारी दी गई. कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि पीएम मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उन्हें ‘अंपायर’ की भूमिका में ला दिया और चुनावों में कथित ‘मैच फिक्सिंग’ की जिम्मेदारी सौंप दी. राहुल गांधी पहले भी चुनावी प्रक्रिया और SIR को लेकर ‘वोट चोरी’ के आरोप लगाते रहे हैं.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: चुनाव आयोग ने की बैठक, SIR को लेकर EC ने लिए कई अहम फैसले; दिल्ली-महाराष्ट्र के वोटर्स को भी मिलेगी राहत

चुनाव आयोग में मतभेद की रिपोर्ट के बाद बढ़ा विवाद


गौरतलब है कि इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट को लेकर इन दिनों मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार सवालों के घेरे में हैं. रिपोर्ट में दावा किया गया कि चुनाव आयुक्त सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी ने पिछले 10 महीनों के दौरान आयोग के कुछ फैसलों और आदेशों पर कम से कम 14 बार आपत्ति दर्ज कराई. इनमें मतदाता सूची के पुनरीक्षण और SIR से जुड़े मुद्दे भी शामिल बताए गए हैं. इसके बाद कांग्रेस ने CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अपना राजनीतिक अभियान तेज कर दिया है.

विज्ञापन

Form-6 को लेकर भी आमने-सामने कांग्रेस और EC

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने भी चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं. उन्होंने दावा किया कि युवा मतदाताओं के लिए विशेष नामांकन शिविर लगाने और सोशल मीडिया के जरिए उनका प्रचार करने के निर्देश दिए गए हैं. साथ ही उन्होंने SIR के दौरान Form-6 में जोड़े गए अतिरिक्त घोषणा प्रावधान को लेकर भी आपत्ति जताई. दूसरी ओर, चुनाव आयोग से जुड़े सूत्रों के मुताबिक Form-6 में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Akarsh Shukla

Akarsh Shukla

आकर्ष शुक्ला न्यूज 24 के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हुए हैं. मूल रूप से नोएडा, उत्तर प्रदेश के रहने वाले आकर्ष ने पत्रकारिता का सफर 2016 में प्रिंट मीडिया से शुरू हुआ, बाद में उन्होंने डिजिटल मीडिया का रुख किया. आकर्ष शुक्ला ने गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री हासिल की. आकर्ष ने दिल्ली के अखबार वूमेन एक्सप्रेस में काम किया. इसके बाद नवोदय टाइम्स, ओपेरा न्यूज, वनइंडिया, इंडिया डॉट कॉम (जी मीडिया ग्रुप) में विभिन्न पदों पर कार्य किया. आकर्ष शुक्ला अक्टूबर, 2025 से न्यूज24 से जुड़े हुए हैं, जहां वो मुख्य रूप से राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय और राजनीति से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं. इसके साथ ही आकर्ष शिफ्ट हेड के तौर पर टीम का नेतृत्व भी करते हैं. आकर्ष ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव के अलावा संसद से जुड़ी खबरों को कवर किया है. उनकी राजनीति में गहरी रुचि है, इस कारण वह राजनीति से जुड़ी खबरों को आसान शब्दों में लिखने में माहिर हैं. डिग्री और डिप्लोमा: आकर्ष शुक्ला ने दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक (BA) की डिग्री के बाद गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) पोस्ट ग्रेजुएशन किया है. आकर्ष शुक्ला ने DICS इंस्टीट्यूट से कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर में 2 साल का डिप्लोमा भी किया है. पत्रकारिता में अनुभव: 10 वर्ष से अधिक
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ