Rahul Gandhi Bungalow: सांसद की सदस्यता बहाल होने के एक दिन बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी को 12 तुगलक लेन का बंगला वापस मिल गया है। इस पर उन्होंने पहली प्रतिक्रिया में कहा कि मेरा घर तो पूरा हिंदुस्तान है। इससे पहले अप्रैल महीने में सांसद सदस्यता जाने के बाद कांग्रेस के पूर्व सांसद राहुल गांधी ने सरकारी बंगला खाली कर दिया था और उन्होंने 12, तुगलक लेन बंगले की चाबी अधिकारियों को सौंप दी दी थी। बता दें कि वह लगातार 19 वर्ष से इस बंगले में रह रहे थे और अब दोबारा इसमें एंट्री करेंगे। सांसद की सदस्यता बहाने के बाद संसद की हाउसिंग कमेटी ने राहुल गांधी को यह बंगला फिर से अलॉट किया है।
ट्वीटर पर प्रोफाइल भी बदल चुके हैं राहुल गांधी
बता दें कि इससे पहले सोमवार को ही कांग्रेस नेता राहुल गांधी की संसद की सदस्यता बहाल हो गई थी और सदस्यता बहाल होने के बाद वह लोकसभा पहुंचे थे। इसी बीच उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर अपना प्रोफाइल भी सोमवार को ही बदल दिया था। मोदी सरनेम मामले में सुप्रीम कोर्ट से राहत मिलने के बाद राहुल गांधी की सदस्यता वापस से बहाल हुई है। उन्होंने अपने प्रोफाइल को बदलकर Dis’Qualified MP से वापस Member of Parliament कर दिया है।
मोदी सरनेम मामले में हुई थी 2 वर्ष की सजा
गौरतलब है कि मोदी सरनेम लेकर राहुल गांधी की टिप्पणियों के बाद सूरत (गुजरात) की एक अदालत ने मानहानि मामले में उन्हें दो साल की जेल की सजा सुनाई थी। सजा सुनाने के बाद मई में राहुल गांधी को संसद से अयोग्य घोषित कर दिया गया था। दरअसल, वर्ष 2019 में आम चुनाव से पहले कर्नाटक के कोलार में एक रैली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर कटाक्ष करते हुए, राहुल गांधी ने कहा था- ‘सभी चोरों का सरनेम मोदी कैसे है?’ राहुल गांधी सजा के खिलाफ गुजरात हाई कोर्ट में अपील की थी, लेकिन वहां से उन्हें कोई राहत नहीं मिली थी और सजा बरकरार रखी गई थी।
यहां पर बता दें कि सुप्रीम कोर्ट के राहुल गांधी की सजा निलंबित करने के बाद राहुल गांधी को सांसद की सदस्यता वापस मिली है और वह पिछले दो दिन से संसद के मानसून सत्र में भाग ले रहे हैं। वहीं, सदस्यता बहाल होने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया था।
संबंधित खबरें
'हमें गर्व है', स्मित मच्छार से अस्पताल में मिले UAE के डिप्टी पीएम, जानिए अब कैसी है भारतीय कैप्टन की तबीयत
50 mins agoओडिशा सरकार ने जारी की WII-अदाणी फाउंडेशन की ऑलिव रिडले कछुओं पर स्टडी, सामने आईं अहम जानकारियां
1 hr agoExplainer: क्या है मच्छार जाति का इतिहास और मतलब? कहां से आए इसके लोग, कैसे बना सरनेम
4 hrs ago'ओमानी पायलट ने कुल्हाड़ी से किया था स्मित मच्छार पर हमला', UAE ने दी फ्लाईदुबई 'आतंकी घटना' की डिटेल
5 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को लेकर दिल्ली पुलिस ने दर्ज किए 3 केस
6 hrs agoदिल्ली में रिपीट हुआ 'रिया अहीर मोमेंट', जंतर-मंतर पर महिला ने रोकी प्रदर्शनकारियों से भरी बस, देखें वीडियो
7 hrs agoAaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: BJP सांसद राधा मोहन सिंह फिर से संसद की रक्षा समिति के अध्यक्ष नियुक्त किए गए
10 hrs agoचिनाब पुल, 1200 फीट ऊंचाई, 100KM रफ्तार... दुनिया के सबसे ऊंचे ब्रिज पर दौड़ती 'वंदे भारत' का वीडियो आया सामने
12 hrs agoKal Ka Mausam: दिल्ली-NCR में साफ रहेगा आसमान, विदाई की राह पर मानसून; कुछ राज्यों में हो सकती है हल्की बूंदा-बांदी
22 hrs agoअचानक बस कंडक्टर की तरह टिकट क्यों काटने लगे सीएम विजय? महिलाओं ने मुख्यमंत्री की उतारी बलाएं
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines