Rahul Gandhi Foreign Visit; न्याय यात्रा छोड़कर विदेश रवाना होंगे राहुल गांधी (फाइल फोटो)
---विज्ञापन---
Rahul Gandhi Foreign Visit: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी इस समय उत्तर प्रदेश में भारत जोड़ो न्याय यात्रा कर रहे हैं। हालांकि, वे 26 फरवरी को यात्रा को अचानक छोड़कर विदेश के लिए रवाना होंगे। राहुल 5 दिन बाद यात्रा में फिर से जुड़ेंगे। उन्होंने यह फैसला क्यों किया है, अब इसकी बड़ी वजह सामने आई है।
राहुल गांधी क्यों जा रहे विदेश?
कांग्रेस के संचार महासचिव जयराम रमेश ने बताया कि राहुल गांधी 26 फरवरी से 1 मार्च तक भारत जोड़ो न्याय यात्रा से ब्रेक लेंगे, क्योंकि दिल्ली में लोकसभा चुनाव को लेकर कई महत्वपूर्ण बैठकें होंगी। इस बैठक में राहुल गांधी का मौजूद रहना जरूरी है। इसके अलावा, राहुल 27-28 फरवरी को कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी जाएंगे और वहां दो लेक्चर देंगे।
रमेश ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी अमृतकाल के नाम पर देश को गुमराह कर रहे हैं। उनके पिछले 10 साल अन्याय काल के हैं। प्रधानमंत्री कहते हैं 'मोदी की गारंटी'... लेकिन जब मोदी की वारंटी खत्म होती है तो मोदी की गारंटी की क्या बात है।