बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सैनन को अपने एक एड को लेकर सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है. विवाद ज्यादा बढ़ने के बाद अब लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कृति सैनन के सपोर्ट में बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कृति सैनन की इंस्टाग्राम स्टोरी को अपने अकाउंट पर शेयर करते हुए महिलाओं की स्वतंत्रता और अपनी पसंद से जीवन जीने के अधिकार की बात कही.
राहुल गांधी ने लिखा, ‘महिलाएं क्या पहनती हैं, क्या करती हैं और कहां जाती हैं, यह उनकी पसंद है. महिलाओं को अपनी स्वतंत्रता का इस्तेमाल करने के लिए ट्रोल करना बंद करें.’ राहुल गांधी ने अपने पोस्ट के साथ ‘स्मैश द पैट्रिआर्की’ (पितृसत्ता) खत्म करने का हैशटैग भी लगाया.
यह भी पढ़ें: कांग्रेस हेडक्वार्टर के सामने लगे नेता प्रतिपक्ष के नए पोस्टर, राहुल गांधी को बताया-रियल लाइफ बैटमैन
किस विज्ञापन को लेकर शुरू हुआ विवाद?
दरअसल, आभूषण ब्रांड ‘जीवा’ के रक्षाबंधन से जुड़े एक एड में कृति सैनन नजर आई थीं. विज्ञापन में एक्ट्रेस ने भाई का किरदार निभा रहे एक लड़के को राखी बांधी. इस दौरान उन्होंने ऑफ-व्हाइट रंग का इंडो-वेस्टर्न आउटफिट पहना है, जिसमें ब्रालेट स्टाइल ब्लाउज, ड्रेप्ड स्कर्ट और केप शामिल था. सोशल मीडिया पर अब इस एड को लेकर यूजर्स अलग-अलग गुट में बंट गए हैं. एक वर्ग एक्ट्रेस की ड्रेस को लेकर उन्हें ट्रोल कर रहा है, जबकि कई लोगों ने कृति सैनन का सपोर्ट किया.
कृति सैनन ने भी ट्रोलर्स को दिया जवाब
खुद कृति सैनन ने भी ट्रोलर्स को जवाब दिया है. उन्होंने अपनी स्टोरी में लिखा, ‘संस्कृति कपड़ों में नहीं, दिल में होती है, कपड़ों की नेकलाइन में नहीं.’ उन्होंने सवाल उठाया कि महिलाओं को यह बताना आखिर कब बंद किया जाएगा कि उन्हें क्या पहनना चाहिए. कृति सैनन ने कहा कि समय के साथ पारंपरिक फैशन में बदलाव आया है, लेकिन आज भी महिलाओं के अपनी संस्कृति के प्रति सम्मान को उनके कपड़ों के आधार पर आंकने की कोशिश की जाती है. उन्होंने यह भी कहा कि त्योहारों का महत्व सिर्फ पहनावे में नहीं, बल्कि उनसे जुड़ी भावनाओं और परंपराओं में होता है.
यह भी पढ़ें: ‘हर कोई अपने आप में यूनिक…’, पुणे में छात्राओं से बोले राहुल गांधी; ‘छात्रों की गूंज’ में उमड़ी हजारों की भीड़
संबंधित खबरें
SIR विवाद के बीच 17 राज्यों में वोटर लिस्ट का होगा SSR, चुनाव आयोग का ऐलान
1 hr ago'हम सभी सत्ता परिवर्तन चाहते हैं', विरोध प्रदर्शन को लेकर बोले प्रशांत भूषण
2 hrs agoHC से दीपके को बड़ी राहत, 16 अक्टूबर के तिरंगा मार्च पर नहीं लगेगी रोक
3 hrs agoट्रेनों पर पत्थरबाजी करने वाले कौन? ढूंढ लेगा ड्रोन, आसमान से नजर
3 hrs agoअमेरिका के हिंदू मंदिर पर हमले से भड़का MEA, भारतीयों की सुरक्षा की मांग
4 hrs ago'CEC के लिए विपक्षी नेताओं, छात्रों को हिरासत में लिया', CJP का आरोप
4 hrs ago'कौन रील बना रहा, कौन पत्रकार', महिला रिपोर्टर से बदसलूकी पर SC में सरकार
5 hrs agoSIR में 'गड़बड़ी' को लेकर राहुल की याचिका पर SC ने EC को जारी किया नोटिस
7 hrs agoजंतर-मंतर को डी-नोटिफाई करने की वजह क्या थी? SC से केंद्र सरकार को नोटिस
7 hrs ago'कोई भी न्यायपालिका को धमका नहीं सकता', राहुल गांधी के मार्च पर SC सख्त
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines