'हर कोई अपने आप में यूनिक…', पुणे में छात्राओं से बोले राहुल गांधी; 'छात्रों की गूंज' में उमड़ी हजारों की भीड़

Rahul Gandhi: राहुल गांधी ने महाराष्ट्र के पुणे में ‘छात्रों की गूंज’ प्रोग्राम में महिलाओं के हक की बात कही, हालांकि जब ये कार्यक्रम हो रहा था तब बीजेपी के कार्यकर्ता वेन्यू के बाहर नेता प्रतिपक्ष के विरोध में वन्दे मातरम् गा रहे थे.

WhatsApp Image 2026-08-22 at 7.43.53 PM

राहुल गांधी (Photo-X/@INC)

Rahul Gandhi Chhatron Ki Goonj In Pune: राहुल गांधी ने 22 अगस्त 2026 को ‘छात्रों की गूंज’ में महिलाओं के मुद्दों पर अपनी बात रखी. उन्होंने कहा कि आप अपने आप में खास हो, हमारे देश की 70 करोड़ महिलाएं बेहद अहम हैं. नेता प्रतिपक्ष ने महिलाओं की खुद की पहचान बनाने पर जोर दिया.

विज्ञापन

‘महिलाओं को किया जाता है ट्रैप’

राहुल गांधी ने कहा कि मां, पत्नी और बेटी के तौर पर महिला की अपनी पहचान है. आपके अपने पिता, भाई या बेटे से रिश्ता हो सकता है, लेकिन आप उनकी नहीं, खुद की हैं. मनुस्मृति में महिलाओं के बारे में गलत तरीके से व्याख्या की गई है. एक तस्वीर के जरिए कांग्रेस सांसद ने समझाया कि कैसे भारत में महिलाओं को ट्रैप कर के रखा जाता है, जिसमें हिंसा, बदसलूकी, कंट्रोल और वक्त का जरिया बनाया जाता है.

विज्ञापन

महिला वकील ने रखी अपनी बात

राहुल के साथ स्टेज पर एक महिला वकील रमा प्रसाद मौजूद थीं, उन्होंने कहा मैं लॉयर हूं, और इसके बाद मैं मार्टर्स की डिग्री हासिल करना चाहती हूं, मैंने पिछले 5 सालों में अपनी पढ़ाई के दौरान महसूस किया है कि हमारी फील्ड की लड़कियां स्टीरियोटाइप की शिकार हैं, हमें केस खुद से जुड़े पुरुषों के कारण ही मिलता है. मेरी सीनियर कहती हैं कि एलएलएम की डिग्री पर वक्त बिताने के कुछ साल बाद हमें फैमिली को रेज करना होगा, ये सोचना अफसोसनाक है कि मेरी डिग्री सिर्फ बायोडेटा में लिखने लायक ही रह जाएगी.

इस बात पर राहुल गांधी ने कहा, जब आपको सेकेंड क्लास सिटीजन समझा जाता है, और कहा जाता है कि आपकी डिग्री की वैल्यू नहीं है, बल्कि एक पुरुष की वैल्यू है, ये सुनकर आपको कैसा महसूस होता है, आप भारत को क्या संदेश देना चाहती हैं. इस पर वकील रमा प्रसाद ने कहा कि मैं अपनी सहयोगियों, टीचर्स और दोस्तों से ये कहना चाहती हूं मैं ये प्रूव नहीं करना चाहती कि मेरे पास डिग्री है, मैंने इसके लिए काफी मेहनत की है, इसलिए मैं जरूर कामयाब होउंगी, मुझे नहीं लगता कि मुझे किसी पुरुष को ये प्रूव करना पड़ेगा. राहुल को उनका जवाब काफी पसंद आया.

विज्ञापन

‘महिलाएं नहीं मांग पातीं प्रॉपर्टी में अधिकार’

स्टेज पर मौजूद जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी की स्टू़डेंट ज्ञानेश्वरी ने कहा, ‘मैंने 3 साल पहले कैंसर की वजह से अपने पिता को खोया है, उनके निधन के बाद अगर मैं प्रॉपर्टी की बात करती हूं, तो मुझे ऐसा महसूस कराया जाता है कि ये मेरा अधिकार नहीं है, अगर मेरा भाई ऐसा करता है तो ये उसका अधिकार है, लेकिन अगर मैं कुछ कहती हूं, तो ऐसा कहा जाता है कि मैं अपना हिस्सा मांग रही हूं.’ इस पर राहुल ने कहा कि मर्द हमेशा आपको कंट्रोल करना चाहते हैं.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ