कांग्रेस हेडक्वार्टर के सामने लगे नेता प्रतिपक्ष के नए पोस्टर, राहुल गांधी को बताया-रियल लाइफ बैटमैन

Rahul Gandhi Batman Poster Outside Congress Headquarter: कांग्रेस हेडक्वार्टर के बाहर राहुल गांधी का एक दिलचस्प पोस्टर लगा हुआ है, जिसमें उन्हें ‘रियल लाइफ बैटमैन’ के तौर पर दिखाया गया है. इससे जुड़ा वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

Rahul Gandhi

कांग्रेस हेडक्वार्टर के बाहर राहुल गांधी का नया पोस्टर लगाया गया (Photo-ANI)

Rahul Gandhi Portrayed As Real-Life Batman: नई दिल्ली में कांग्रेस पार्टी के हेडक्वार्टर के बाहर कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी को ‘असली जिंदगी का बैटमैन’ दिखाने वाले पोस्टर लगे हैं. इन पोस्टरों ने यंग फॉलोअर्स के साथ उनके हाल के सोशल मीडिया इंटरैक्शन की तरफ लोगों का ध्यान खींचा है. पोस्टर्स पर ये मैसेज लिखा है: ‘खामोश रक्षक, चौकस पहरेदार. विपक्ष के नेता राहुल गांधी, असली जिंदगी के बैटमैन.’

विज्ञापन

बैटमैन से तुलना कैसे शुरू हुई?

बैटमैन वाली ये बात इस महीने की शुरुआत में तब चर्चा में आई जब गांधी ने स्टूडेंट्स और GenZ यूजर्स के लिए ‘आस्क मी एनीथिंग’ (मुझसे कुछ भी पूछें) सेशन किया. उन्होंने युवाओं को शिक्षा, विरोध-प्रदर्शन, राजनीति और फिलोसोफी से जुड़े सवाल भेजने के लिए एनकरेज किया.

विज्ञापन

एक पार्टिसिपेंट्स ने उनसे मजाकिया लहजे में पूछा, ‘क्या आप बैटमैन हैं?’ गांधी ने मजाकिया अंदाज में जवाब दिया कि किसी ने भी उन्हें और बैटमैन को एक ही कमरे में कभी साथ नहीं देखा है. इसके बाद कांग्रेस ने उस बातचीत के क्लिप शेयर किए. गांधी ने बारिश में खड़े होकर अपना एक वीडियो भी पोस्ट किया, जिसमें ‘द डार्क नाइट’ का थीम म्यूजिक बज रहा था, जिससे ऑनलाइन सुपरहीरो वाली तुलना और बढ़ गई.

राहुल गांधी ने दर्ज कराई FIR

बैटमैन-थीम वाले ये पोस्टर ऐसे समय में सामने आए हैं जब गांधी ने स्टूडेंट्स साहिल लोचब से जुड़े एक मामले में दखल दिया है. शुक्रवार, 21 अगस्त को उन्होंने संसद मार्ग पुलिस स्टेशन के बाहर तकरीबन 5 घंटे तक विरोध-प्रदर्शन किया और 19 साल के साहिल लोचब के लिए FIR और इंसाफ की मांग की.

विज्ञापन

आरोप है कि 20 जुलाई को जंतर-मंतर पर स्टूडेंट्स के विरोध-प्रदर्शन के दौरान पुलिस की कार्रवाई में साहिल लोचब को पेलेट लगने से इंजरी हुई. गांधी, लोचब, उनकी मां और उनकी वकील स्वाति खन्ना के साथ पुलिस स्टेशन पहुंचे. बाद में कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी और पार्टी के दूसरे नेता भी उनके साथ शामिल हो गए. उन्होंने दिल्ली पुलिस के सीनियर अधिकारियों से भी मुलाकात की, जिनमें डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस भी शामिल थे. विरोध-प्रदर्शन के बाद, पुलिस ने केस दर्ज दर्ज किया.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ