Rahul Gandhi : मोदी सरनेम केस में सजा के खिलाफ आज सूरत कोर्ट में अपील करेंगे राहुल गांधी, 3 राज्यों के CM रहेंगे साथ
Edited By Pankaj Mishra

Edited By Pankaj Mishra

आपको बता दें कि 23 अप्रैल को निचली अदालत ने राहुल की मौजूदगी में उन्हें साल जेल की सजा और 15 हजार जुर्माना लगाया था। कुछ देर बाद कोर्ट ने उन्हें जमानत भी दे दी थी। साथ ही सजा को 30 दिन के लिए स्थगित कर दिया था। इस सजा के बाद देश में राजनीतिक उबाल आ गया। उनकी लोकसभा की सदस्यता भी समाप्त कर दी गई है।
आपको बता दें कि बीजेपी विधायक पूर्णेश मोदी ने राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि का केस किया। दरअसल राहुल गांधी ने 2019 में लोकसभा चुनाव के दौरान कर्नाटक के कोलार में एक रैली के दौरान कहा था कि ‘कैसे सभी चोरों का उपनाम मोदी है?’ कोर्ट से सजा सुनाए जाने के बाद राहुल गांधी को लोकसभा से अयोग्य घोषित कर दिया गया था।
इस बीच मानहानि मामले राहुल गांधी की मुश्किलें अभी कम होने का नाम नहीं ले रही है। पिछले दिनों पटना के एमपी एमएलए कोर्ट ने भी उन्हें को नोटिस भेजा है। कोर्ट ने उन्हें 12 अप्रैल को पेश होने के लिए कहा है। राहुल गांधी पर यह मामला बीजेपी नेता सुशील कुमार मोदी ने साल 2019 में दायर किया था। राहुल गांधी पर आरोप है कि उन्होंने मोदी सरनेम वालों को चोर कह कर अपमानित किया था।
और पढ़िए: देश-दुनिया से जुड़ी खबरें यहां पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: