पंजाब में चुनावी बिगुल फूंकेंगे राहुल गांधी, अगले महीने शुरू हो सकती है बस यात्रा; जानिए- क्या होगा रूट

सूत्रों के मुताबिक, राहुल गांधी की यह बस यात्रा अमृतसर से शुरू होकर हुसैनीवाला बॉर्डर तक लगभग 135 किलोमीटर लंबी हो सकती है. इस दौरान यात्रा करीब 25 से 30 विधानसभा क्षेत्रों से होकर गुजरने की संभावना है. (रमन झा की रिपोर्ट)

Rahul Gandhi, Punjab Visit Bus Yatra, Rahul Gandhi Golden Temple Visit, Punjab Congress, Punjab Election, Rahul Gandhi Bus Yatra

राहुल गांधी सितंबर के पहले सप्ताह से पंजाब में अपनी यात्रा शुरू कर सकते हैं. (Image - ANI)

पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी पंजाब में यात्रा करेंगे. सूत्रों के मुताबिक, राहुल गांधी जल्द ही पंजाब का दौरा कर सकते हैं. कांग्रेस पार्टी आगामी पंजाब विधानसभा चुनाव को देखते हुए राहुल गांधी की राज्य में व्यापक यात्रा कराने की तैयारी कर रही है. पार्टी के पंजाब इकाई के नेताओं का मानना है कि राहुल गांधी की इस यात्रा से चुनावी माहौल पर बड़ा असर पड़ सकता है.

विज्ञापन

पार्टी सूत्रों के मुताबिक, राहुल गांधी सितंबर के पहले सप्ताह से पंजाब में अपनी यात्रा शुरू कर सकते हैं. हालांकि, अभी तक इसकी आधिकारिक तारीख तय नहीं की गई है. यह यात्रा अमृतसर से शुरू होने की संभावना जताई जा रही है. जानकारी के मुताबिक, राहुल गांधी अमृतसर स्थित स्वर्ण मंदिर (दरबार साहिब) में मत्था टेकने के बाद पंजाब कांग्रेस के सभी प्रमुख नेताओं के साथ बस यात्रा की शुरुआत कर सकते हैं. यह यात्रा संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से भी देखी जा रही है.

विज्ञापन

सूत्रों के मुताबिक, राहुल गांधी की यह बस यात्रा अमृतसर से शुरू होकर हुसैनीवाला बॉर्डर तक लगभग 135 किलोमीटर लंबी हो सकती है. इस दौरान यात्रा करीब 25 से 30 विधानसभा क्षेत्रों से होकर गुजरने की संभावना है.

विज्ञापन

पार्टी के अंदरूनी सूत्रों का कहना है कि इस यात्रा में पंजाब कांग्रेस के सभी वरिष्ठ और स्थानीय नेता शामिल होंगे. इसे न केवल चुनावी रणनीति के तौर पर देखा जा रहा है, बल्कि पार्टी के भीतर चल रही गुटबाजी और अंतरकलह को खत्म करने की कोशिश के रूप में भी माना जा रहा है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Arif Khan

Arif Khan

आरिफ खान मंसूरी न्यूज 24 में बतौर डिप्टी न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. आरिफ को डिजिटल पत्रकारिता में 15 वर्ष से ज्यादा अनुभव हैं. उन्होंने 2014, 2019 और 2024 के लगातार तीन लोकसभा चुनाव के अलावा पिछले 15 सालों में देशभर में हुए विधानसभा चुनावों की भी व्यापक कवरेज की है. न्यूज 24 से पहले उन्होंने देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की थी, यहां देश, दुनिया और पॉलिटिक्स की खबरों पर काम किया. आरिफ ने इसके बाद इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप की हिंदी वेबसाइट जनसत्ता के साथ अपनी पारी शुरू की. इसके बाद उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स की हिंदी न्यूज वेबसाइट लाइवहिंदुस्तान ज्वाइन कर लिया. लाइवहिंदुस्तान.कॉम के बाद वह एनडीटीवी ग्रुप के साथ जुड़ गए. एनडीटीवी में करीब छह साल तक काम करने के बाद न्यूज24 के साथ जुड़ गए. न्यूज24 में भी होमपेज की जिम्मेदारी संभालते हैं. शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से कला संकाय में स्नातक और मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की डिग्री हासिल की है. आरिफ देश, विदेश और राजनीति से जुड़ी खबरों के अलावा एक्सप्लेनर लिखने में भी माहिर हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ