Rahul Gandhi Accuses BJP: दिल्ली के कारोबारी समुदाय पर ‘इंडिया’ गठबंधन की रैली के संभावित असर को लेकर बीजेपी और कांग्रेस के बीच राजनीतिक टकराव रविवार को और तेज हो गया. राहुल गांधी ने सत्ताधारी पार्टी पर आरोप लगाया कि उसने कनॉट प्लेस की दुकानों को जबरन बंद करवा दिया है. रामलीला मैदान में ‘इंडिया’ गठबंधन की मेगा रैली के दौरान, लोकसभा में विपक्ष के नेता ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया. उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी ने जानबूझकर दुकानें बंद करवा दीं, ताकि रैली में आए लोग खरीदारी न कर सकें.
राहुल ने खुली बस में बैठकर बनाई वीडियो
राहुल गांधी ने कहा, ‘हमने मार्च और मेगा रैली में आने वाले सभी लोगों से खरीदारी करने के लिए भी कहा था. लेकिन जब हम कनॉट प्लेस पहुंचे, तो देखा कि बीजेपी ने जबरन सारी दुकानें बंद करवा दी हैं. लोगों को समझना चाहिए कि व्यापारियों के नुकसान के लिए कौन जिम्मेदार है.’ राहुल गांधी ने ये वीडियो तब बनाई जब वो खुली बस से रैली के लिए जा रहे थे.
फेस्टिव सीजन में कारोबार लेकर बहस
ये आरोप ऐसे समय में लगा है जब त्योहारों के दौरान एक बड़े राजनीतिक आयोजन के आर्थिक नतीजों को लेकर बीजेपी और कांग्रेस के बीच बहस चल रही है. बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने राहुल गांधी की आलोचना करते हुए कहा कि व्यापारी, रेहड़ी-पटरी वाले और छोटे दुकानदार धनतेरस, दिवाली और छठ पूजा के दौरान होने वाले कारोबार पर काफी हद तक निर्भर होते हैं. नड्डा ने ‘चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री’ (CTI) की उस गुजारिश का हवाला दिया, जिसमें सोनिया गांधी, अखिलेश यादव और ममता बनर्जी समेत ‘इंडिया’ गठबंधन के कई नेताओं से त्योहारों के दौरान दिल्ली में बड़े राजनीतिक कार्यक्रमों पर पुनर्विचार करने को कहा गया था. उन्होंने दावा किया कि पहले हुए प्रदर्शनों से दिल्ली के व्यापारियों को तकरीबन 3000 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ था, और अनुमान जताया कि इस नई रैली से 10,000 करोड़ रुपये से ज्यादा का नुकसान हो सकता है.
व्यापारी संगठनों ने ने जताई थी चिंता
इससे पहले राहुल गांधी ने रैली में शामिल होने वालों से दिल्ली के स्थानीय बाजारों से खरीदारी करने को कहा था, ताकि छोटे व्यवसायों को मदद मिल सके. हालांकि CTI के चेयरमैन बृजेश गोयल ने चेतावनी दी कि रामलीला मैदान के 10 किलोमीटर के दायरे में आने वाली करीब 2.5 लाख दुकानें प्रभावित हो सकती हैं. उन्होंने अनुमान लगाया कि 20 बाजारों में त्योहारों के दौरान होने वाले 10000 से 12000 करोड़ रुपये के रोजाना के कारोबार में रुकावट आ सकती है. ‘फेडरेशन ऑफ सदर बाजार ट्रेडर्स एसोसिएशन’ ने भी रैली को टालने की मांग की, और बताया कि धनतेरस से दिवाली के बीच लगभग 25000 करोड़ रुपये का कारोबार होता है.
संबंधित खबरें
कोविड काल में दुनिया की आलोचना से चीन का रुख हुआ सख्त: विक्रम मिसरी
2 hrs agoसाइक्लोन 'अर्नब' के बाद 'मुरासु' का अलर्ट, 3 नवंबर को होगा लैंडफॉल
7 hrs agoLIVE: राहुल गांधी के साथ विपक्ष का शक्ति प्रदर्शन, थोड़ी देर में रैली
9 hrs ago4000 जवान, 200 CCTV कैमरे... INDIA ब्लॉक की रैली के लिए कैसी है सिक्योरिटी?
9 hrs ago'मार्च करें और थोड़ी सी शॉपिंग भी कर लें', रैली से पहले राहुल गांधी की अपील
17 hrs agoतमिलनाडु में 1800 नीट प्रदर्शनकारियों को बड़ी राहत, CM विजय ने दिया ये आदेश
17 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली में शामिल नहीं होगी CJP, अभिजीत दीपके का बड़ा बयान
18 hrs agoनवंबर में कैसे रहेगा मौसम का हाल? IMD ने जारी किया अलर्ट
18 hrs ago'बॉलीवुड में बेटी को लॉन्च करना चाहते हैं डिप्टी PM', पीयूष गोयल का दावा
18 hrs agoबेंगलुरु होटल के पूल में करंट, दो विदेशी नागरिकों की मौत
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines