आम आदमी पार्टी (AAP) ने अपने वरिष्ठ नेता राघव चड्ढा को राज्यसभा में डिप्टी लीडर (उपनेता) पद से हटाकर बड़ा राजनीतिक फैसला लिया है. उनकी जगह पार्टी ने पंजाब से सांसद अशोक मित्तल को ये जिम्मेदारी सौंप दी है. इस कदम को पार्टी के भीतर बड़े बदलाव और रणनीतिक निर्णय के रूप में देखा जा रहा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, AAP ने सिर्फ पद से हटाने तक ही सीमित कदम नहीं उठाया, बल्कि राज्यसभा सचिवालय को पत्र लिखकर ये भी अपील की है कि राघव चड्ढा को पार्टी कोटे से सदन में बोलने का समय भी न दिया जाए. यह फैसला कई सवाल खड़े करता है- आखिर पार्टी ने इतना सख्त कदम क्यों उठाया?
ये भी पढ़ें: ‘कुछ सालों से तुम डर गए हो राघव…’, राघव चड्ढा की पोस्ट के बाद AAP ने दिया पहला बयान
राघव चड्ढा पर क्या आरोप हैं?
जानकारी के मुताबिक, इसके पीछे पार्टी के अंदर बढ़ती नाराजगी और राघव चड्ढा के हालिया राजनीतिक रुख को वजह माना जा रहा है. बताया जा रहा है कि कुछ महत्वपूर्ण मौकों पर उनका स्टैंड पार्टी लाइन से अलग नजर आया, जिससे नेतृत्व को आपत्ति हुई. कई नेताओं का कहना है कि जब तृणमूल कांग्रेस (TMC) चुनाव आयोग के एक अधिकारी के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव लाई, तब राघव चड्ढा ने उस पर साइन करने से इनकार कर दिया. इसके अलावा संसद में विपक्ष के वॉकआउट किए जाने के दौरान भी उनके शामिल न होने की बात कही जा रही है. राघव चड्ढा पर ये भी आरोप है कि जब AAP ने LPG जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों को उठाने के निर्देश दिए थे, तब भी उन्होंने खास दिलचस्पी नहीं दिखाई.
‘BJP से डर गए हैं राघव’
AAP का कहना है कि राघव चड्ढा बीजेपी से डर गए हैं और पीएम मोदी के सामने आते ही उनके मुंह से आवाज नहीं निकलती. पार्टी नेताओं का कहना है कि राघव लोकतंत्र के साथ नहीं, बल्कि बीजेपी के साथ हैं. इस पूरे घटनाक्रम के बाद राघव चड्ढा की प्रतिक्रिया भी चर्चा में है. उन्होंने कहा कि उन्हें चुप कराया गया है, हराया नहीं गया, जिससे साफ संकेत मिलता है कि वो इस फैसले से सहमत नहीं हैं.दूसरी ओर, AAP ने आधिकारिक तौर पर इस फैसले को संगठनात्मक बदलाव बताया है और किसी भी तरह के मतभेद से इनकार किया है. हालांकि राजनीतिक गलियारों में इसे AAP के अंदर चल रही खींचतान के तौर पर देखा जा रहा है.
ये भी पढ़ें: राघव चड्ढा का चौंकाने वाला खुलासा, X पर पोस्ट किया वीडियो, कहा- खामोश करवाया गया हूं पर हारा नहीं हूं
संबंधित खबरें
ड्रॉफ्ट वोटर लिस्ट में नाम कटा, तो फॉर्म-6 भरकर दोबारा जुड़वा लें - EC
1 hr ago'कक्षाएं बंद करें...', लद्दाख ने सोनम वांगचुक के स्कूल को भेजा नोटिस
2 hrs agoआर्मी और नेवी चीफ अब साउथ ब्लॉक के दफ्तर में क्यों नहीं बैठेंगे?
3 hrs ago'सेक्युलर ढांचे…', हटेगी कृषि भवन की 'कदीमी मस्जिद'; केंद्र ने HC में बताया
6 hrs agoप्रलय मिसाइल का सफल परीक्षण, 500 km मारक क्षमता; दुश्मन के लिए बड़ी चुनौती
6 hrs agoइंजीनियरिंग कॉलेज का पानी पीने से 54 छात्र बीमार, टंकी में गिरा था मरा बंदर
7 hrs agoसोमालिया के पास नौसेना ने 20 ईरानी नागरिकों को बचाया
7 hrs agoनेहा बोरा के वीडियो के जरिए BJP ने कांग्रेस को क्यों घेरा?
7 hrs agoदिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
8 hrs agoनौकरी की तलाश में रूस गया युवक युद्ध क्षेत्र में फंसा
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines