Agni V Missile Launching R Sheena Rani: रक्षा अनुसंधान विकास संगठन (DRDO) ने 11 मार्च को अग्नि-5 मिसाइल का सफल परीक्षण किया। यह मिसाइल मल्टीपल इंडिपेंडेंटली टारगेटेबल री-एंट्री व्हीकल यानी एमआईआरवी टेक्नोलॉजी से लैश है। इसे देश में ही तैयार किया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी अग्नि-5 की सफल लॉन्चिंग पर वैज्ञानिकों को बधाई दी है। इसे ‘मिशन दिव्यास्त्र’ नाम दिया गया। इस मिशन के पीछे मिसाइल रानी के नाम से मशहूर आर शीना रानी का अहम योगदान रहा। आइए, उनके बारे में जानते हैं…
कौन हैं शीना रानी?
शीना रानी को मिसाइल एक्सपर्ट माना जाता है। उन्होंने अग्नि -5 मिसाइल की लॉन्चिंग करने वाली डीआरडीओ की टीम का नेतृत्व किया। रानी ने डीआरडीओ के हैदराबाद स्थित एडवांस्ट सिस्टम्स लेबोरेटरी में कार्यक्रम निदेशक के रूप में मिसाइल परियोजना का नेतृत्व किया। वह 1999 में डीआरडीओ में शामिल हुईं। तब से वह अग्नि मिसाइल कार्यक्रम के लिए काम कर रही हैं।
‘अग्नि मिसाइल प्रोग्राम का हिस्सा होने पर गर्व है’
अग्नि-5 की लॉन्चिंग के लिए रानी ने काफी मेहनत की। उनकी टीम में कई महिला साइंटिस्ट शामिल थीं। उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा थी कि उन्हें अग्नि मिसाइल कार्यक्रम का हिस्सा होने पर गर्व है। वह डीआरडीओ की ऐस लैब एएसएल की एसोसिएट डायरेक्टर भी हैं। रानी ने इसरो के विक्रम साराभाई स्पेस सेंटर में 8 साल तक काम किया था।
तिरुअनंतपुरम में हुआ जन्म
शीना रानी का जन्म केरल की राजधानी तिरुअनंतपुरम में हुआ। जब वह 10वीं क्लास में थीं, तभी उनके पिता का निधन हो गया। रानी के पति पीएसआरएस शास्त्री ने भी डीआरडीओ के साथ मिसाइल विकसित करने का काम किया है। रानी को मिसाइल मैन और पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम से प्रेरणा मिली। रानी को 2016 में साइंटिस्ट ऑफ द ईयर का अवार्ड मिला।
यह भी पढ़ें: EC को मिला चुनावी चंदा का ब्यौरा, SC के सख्त आदेश के बाद SBI ने सौंपा डेटा
भारत की जद में आए पाकिस्तान और चीन
अग्नि-5 मिसाइल ने पाकिस्तान और चीन को भारत की जद में ला दिया है। इस मिसाइल की रेंज 5000 किलोमीटर है, जो भारत के लगभग सभी पड़ोसी देशों को कवर करती है। भारत के पास अग्नि सीरीज की 1 से लेकर 5 तक मिसाइलें हैं। यह मिसाइलें पलक झपकते ही पाकिस्तान और चीन को तबाह कर सकती हैं। इस मिसाइल को सड़क मार्ग से कहीं भे लाया जा सकता है।
यह भी पढ़ें: Weather Forecast Today: मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ समेत इन राज्यों में होगी बारिश, दिल्ली-यूपी में कैसा रहेगा मौसम?
संबंधित खबरें
अब आम आदमी भी दे सकेगा घुसपैठ-डेमोग्राफी में बदलाव की जानकारी, पोर्टल लॉन्च
3 hrs ago'बहाने नहीं चलेंगे', वीडियो रिकॉर्डिंग नहीं मिलने पर SC ने EC को लगाई फटकार
3 hrs ago'आप देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो...', एयरपोर्ट पर दीपके को लोगों ने घेरा
6 hrs ago'न्याय के इंतजार में अंकिता भंडारी', माता-पिता से मिलकर बोले राहुल गांधी
6 hrs agoसुप्रीम कोर्ट पहुंचा जंतर मंतर पर प्रोटेस्ट बैन का मामला, याचिका दाखिल
9 hrs agoदिव्यांगों को जन्म से 40% पेंशन, मोदी कैबिनेट ने लिए कई बड़े फैसले
9 hrs agoदिवाली से पहले रेलवे कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, 78 दिनों का मिलेगा बोनस
10 hrs ago'हम आपके पैरों पर गिरकर माफी मांगते हैं...' हिरासत पर क्या बोले ध्रुव राठी?
11 hrs agoकोलकाता राजधानी के फर्स्ट AC में पुराने कंबल नहीं, मिलेंगे फ्लोरल कम्फर्टर
12 hrs ago'गला दबाया, चेहरा नाखूनों से नोचा', राहुल ने NSUI छात्रा को बताया शेरनी
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines