Air India: एयर इंडिया की फ्लाइट से एक बड़ी कंपनी के एमडी को उतारने का मामला सामने आया है। फ्लाइट दिल्ली से लंदन जा रही थी। यह घटना 5 मार्च की बताई जा रही है। अब इस पर एयरलाइन के प्रवक्ता का बयान सामने आया है। प्रवक्ता ने कहा कि हम पैसेंजर्स की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी तरह का अनियंत्रित व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
यात्रियों की सुरक्षा पहली प्राथमिकता
एयर इंडिया के प्रवक्ता ने कहा कि हमें 5 मार्च की फ्लाइट एआई-161 पर हुई घटना की जानकारी है। क्रू मेंबर्स के साथ बहस के बाद कैप्टन की सलाह पर बिजनेस क्लास में सफर कर रहे एक पैसेंजर को उतार दिया गया था। प्रवक्ता ने कहा कि एयर इंडिया के लिए यात्रियों और चालक दल की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। वह इसे नियंत्रित करने वाले नियमों का सख्ती से पालन करती है।
एक घंटे की देरी से रवाना हुई फ्लाइट
प्रवक्ता ने कहा कि ऑफ बोर्डिंग के बाद फ्लाइट एआई-161 करीब एक घंटे की देरी से रवाना हुई। जिस यात्री को विमान से उतारा गया, वह कुछ जरूरी वजहों से यात्रा कर रहा था। लिखित आश्वासन के बाद उसे अगली उड़ान में शामिल किया गया। देरी के कारण अन्य यात्रियों को हुई किसी भी असुविधा के लिए हमें खेद है।
यह भी पढ़ें: अब सस्ते में करें फ्लाइट से ट्रेवल, Air India Express लेकर आया शानदार स्कीम
‘आम आदमी हो या वीआईपी, अनियंत्रित व्यहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा’
प्रवक्ता ने कहा कि एयर इंडिया की फ्लाइट में अनियंत्रित व्यवहार बिल्कुल स्वीकार नहीं किया जाएगा। हमें कोई फर्क नहीं पड़ता कि यात्री एक आदमी है या फिर कोई वीआईपी। हमारे लिए यात्रियों और क्रू मेंबर्स की सुरक्षा सबसे पहले है। दरअसल, दिल्ली से लंदन जा रहे फ्लाइट में एक बड़ी कंपनी की महिला एमडी और सीईओ ने केबिन क्रू मेंबर्स के साथ बदतमीजी की थी, जिसकी वजह से कैप्टन ने दोनों को फ्लाइट से उतार दिया था।
यह भी पढ़ें: Air India की फ्लाइट में वेज फूड में निकला नॉनवेज, एयरलाइंस के जवाब ने मूड और कर दिया खराब
संबंधित खबरें
LIVE: कांग्रेस आज मनाएगी काला दिवस, CJP का बेंगलुरु में प्रदर्शन
41 mins agoबेंगलुरु में CJP का CEC के खिलाफ हल्लाबोल, ध्रुव राठी भी होंगे शामिल
1 hr agoजनसेवा के 25 साल पूरे होने पर लालकृष्ण आडवाणी से मिले PM मोदी
8 hrs agoपटना से लखनऊ आ रही फ्लाइट पर गिरी आकाशीय बिजली, मची चीख पुकार
9 hrs ago'वे मार्च रोक सकते हैं, हौसला नहीं', राहुल गांधी ने शेयर किया पोस्ट
9 hrs agoराज्यसभा चुनाव से पहले बड़ा उलटफेर, यूपी के दो निर्दलीयों का नामांकन रद्द
10 hrs agoराहुल के प्रदर्शन से अखिलेश ने क्यों बनाई दूरी? दूसरे दिन सपा के सांसद गायब
11 hrs agoइंस्टाग्राम पर बनी दोस्त, मिलने पहुंचा तो हनी ट्रैप में फंसा बैंक मैनेजर
11 hrs agoCEC के इस्तीफे पर अड़ा विपक्ष, जंतर-मंतर पर धरना देने निकले राहुल गांधी
16 hrs agoSIR पर चुनाव आयोग का जवाब, 13.39 करोड़ वोटरों को लेकर बताया पूरा आंकड़ा
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines