Swati Pandey
Read More
---विज्ञापन---
Air India Express Xpress Lite Cheap Ticket: एक आम आदमी के लिए प्लेन में बैठना और हवाई सफर करना सपने जैसा होता है। लोग महंगी-महंगी टिकट देखकर ही अक्सर ट्रेन का सफर अपनाना ज्यादा पसंद करते हैं। अब आपका यह सपना पूरा हो सकता है। दरअसल, एयर इंडिया एक्सप्रेस कम कीमत पर फ्लाइट से ट्रेवल करने का मौका दे रही है। एयर इंडिया एक्सप्रेस एयर इंडिया की लो-कॉस्ट सब्सिडरी है जिसने इस कम कीमत वाले एक्सप्रेस लाइट फेयर को लॉन्च किया है लेकिन इसमें एक शर्त है। जानिए क्या है यह स्कीम और इससे जुड़ी शर्त।
दरअसल, इस स्कीम के हिसाब से पैसेंजर सिर्फ 7 किलो केबिन बैगेज लेकर ही सफर कर सकते हैं। केबिन बैगेज के साथ सफर करते हुए चेक-इन काउंटर पर जाने की कोई जरूरत नहीं होगी। यह बैग सीधा फ्लाइट में ले जाय जा सकता है।
एयर इंडिया एक्सप्रेस की वेबसाइट के मुताबिक, इससे यात्रा का फेयर सिर्फ केबिन बैग वाला किराया है। उदाहरण से समझें तो अगर दिल्ली से बेंगलुरु जा रही एक्सप्रेस लाइट की फ्लाइट का किराया 7,986 रुपये पर हेड है तो एक्सप्रेस वलूर किराए के ऑप्शन में ये फ्लाइट आपको लगभग 6,918 रुपये पर हेड की पड़ सकती है।

Air India Express Xpress Lite Fare Price
यह स्कीम एयर इंडिया एक्सप्रेस ने बहुत सोच-समझकर निकाली है। कंपनी का मानना है कि इससे पैसेंजर्स को फायदा होगा और हवाई यात्रा करने के लिए ज्यादा-से-लोग एयरलाइन्स से जुड़ पाएंगे।
यह स्कीम उन पैसेंजर्स के लिए फायदेमंद है जो अक्सर काम के सिलसिले में दूर सफर किया करते हैं और सामान भी ज्यादा कार्य नहीं होता। ज्यादा सामान न होते हुए भी पैसेंजर्स को दूसरी फ्लाइट में चेक-इन बैगेज वाली टिकट लेनी पड़ती थी लेकिन अब यह नै योजना उनके लिए काफी फायदेमंद होगी।
#LightenUp your journeys with Xpress Lite – Introducing special cabin bag-only fares!
💸 Save More
🏃♂️ No Queue
🎒 Enjoy 7 kgs cabin baggage, and pre-book an additional 3 kgs for free✈️ #FlyAsYouAre and experience #FastBookings #FabDeals, and #FantasticValue! 🌍 Book now only… pic.twitter.com/B8b9NBsM47
---विज्ञापन---— Air India Express (@AirIndiaX) February 20, 2024
एयर इंडिया एक्सप्रेस ने बताया कि Xpress Lite के पैसेंजर्स को हर फ्लाइट बुकिंग पर डिस्काउंट मिलेगा और चेक-इन बैग न होने की वजह से चेक-इन की लंबी लाइन में भी नहीं लगना पड़ेगा।
न्यूज 24 पर पढ़ें बिजनेस, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।