Priyanka Gandhi Vadra File Nomination: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने रोड शो के बाद वायनाड लोकसभा सीट से नामांकन दाखिल कर दिया। इस दौरान उनके साथ कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, मां सोनिया भाई और राहुल गांधी मौजूद रहे। प्रियंका गांधी ने पहली बार किसी चुनाव के लिए नामांकन दाखिल किया है।
इससे पहले प्रियंका गांधी वाड्रा ने 2 किमी. लंबा रोड शो किया। रोड शो में सोनिया गांधी, राहुल गांधी भी शामिल हुए। रोड शो की शुरुआत सुबह 11 बजे कलपेट्टा बस स्टैंड से हुई। इसके बाद प्रियंका गांधी और राहुल गांधी ने जनसभा को संबोधित किया। प्रियंका ने नामांकन भरने से पहले जनसभा को संबोधित करते हुए कहा पिछले 35 साल से अलग-अलग चुनाव में प्रचार कर रही हूं। यह पहली बार है, जब मैं अपने लिए वोट मांग रही हूं। यह बहुत ही अलग अहसास है। प्रियंका गांधी ने आगे कहा कि जब मैं सिर्फ 17 साल की थी, तब पिता के प्रचार के लिए गई थी। इस बात को 35 साल हो गए हैं। बता दें कि नाॅमिनेशन के लिए प्रियंका गांधी कल ही वायनाड पहुंच गईं थी। यह पहली बार है जब प्रियंका गांधी चुनाव लड़ रही हैं।
ये भी पढ़ेंः Maharashtra Chunav 2024: NCP ने 38 उम्मीदवारों की सूची जारी की, लिस्ट से नवाब मलिक का नाम गायब
BJP ने उठाए सवाल
वहीं वायनाड उपचुनाव को लेकर बीजेपी प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने बड़ा बयान दिया हैं पूनावाला ने कहा कि राहुल गांधी को वायनाड के लोगों से माफी मांगनी चाहिए, क्योंकि उन्होंने यहां की जनता को बैकअप की तरह यूज किया। जब अमेठी ने उनको नकार दिया तो वायनाड ने उनको स्वीकार कर लिया। वे वायनाड के लोगों को बताए बिना दूसरी सीट से चुनाव लड़े। उन्हें लगता है कि यह एक पारिवारिक जागीर या निजी लिमिटेड कंपनी है।
संबंधित खबरें
'देखते ही प्यार...', कैसे हुई राजीव गांधी से पहली मुलाकात? सोनिया ने बताया
54 mins agoक्या दिवाली से पहले नहीं होगा महंगाई भत्ते में इजाफा? सरकार कब करेगी ऐलान?
1 hr agoइंस्टाग्राम के बाद सोनिया गांधी की X पर पहली पोस्ट, राजीव गांधी को किया याद
2 hrs agoकल लगेगी लोक अदालत, निपटाएं अपने पेंडिंग चालान
3 hrs agoभारत में इस बार कम पड़ सकती है सर्दी, 'अल नीनो' बन रहा विलेन
3 hrs agoअब साबुन, बिस्किट, चॉकलेट और तेल खरीदना होगा महंगा, फोन रिचार्ज पर भी असर
3 hrs agoरेलवे में 30,000 ग्रुप डी पदों पर भर्ती जल्द, जानें कब से शुरू होंगे आवेदन
6 hrs agoसरकार ने किया बड़ा ऐलान, Cancer की दवाएं 70% तक होंगी सस्ती
6 hrs agoLIVE: लुधियाना में युवक की हत्या, घर में घुसकर काटा हाथ, दुकानदार को दिया
6 hrs agoJEE Main के एप्लीकेशन फॉर्म पर बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines