हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Nana PatekarGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

4.4 किलो सोना, 5.63 करोड़ का घर, जानें प्रियंका गांधी ने हलफनामे में क्या किया खुलासा?

Priyanka Gandhi Affidavit Net Worth: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने अपनी संपत्ति का खुलासा कर दिया है। उन्होंने चुनावी हलफनामे में ये जानकारी दी।

विज्ञापन

Priyanka Gandhi Affidavit Net Worth: महाराष्ट्र विधानसभा के साथ ही कई राज्यों में उपचुनाव भी होने जा रहे हैं। केरल के वायनाड में लोकसभा उपचुनाव के लिए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने मैदान में उतरकर ताल ठोक दी है। उन्होंने इसी के साथ नामांकन दाखिल करते समय अपनी आय और संपत्ति का खुलासा कर दिया। यह सीट राहुल गांधी ने खाली की थी।

तीन बैंक अकाउंट 

प्रियंका गांधी ने अपने हलफनामे में बताया कि उनके पास कुल 12 करोड़ रुपये से ज्यादा की संपत्ति है। उन्होंने बताया कि वित्तीय वर्ष 2023-2024 में उनकी कुल इनकम 46.39 लाख रुपये थी। रिपोर्ट के अनुसार, प्रियंका गांधी के पास कुल 4.24 करोड़ रुपये की चल संपत्ति है। प्रियंका गांधी के पास तीन बैंक अकाउंट हैं। जिनमें ये राशि जमा है। उन्होंने इसी के साथ म्यूचुअल फंड, पीपीएफ में भी निवेश किया है। इसके अलावा उनके पति रॉबर्ट वाड्रा ने उन्हें होंडा सीआरवी कार गिफ्ट की थी। साथ ही 1.15 करोड़ रुपये मूल्य का 4400 ग्राम सोना भी उनके पास है।

5.63 करोड़ रुपये का घर 

प्रियंका गांधी के पास कई अचल संपत्तियां भी हैं। जिनकी कीमत 7.74 करोड़ रुपये से ज्यादा है। कांग्रेस महासचिव के पास दिल्ली के महरौली इलाके में विरासत में मिली एग्रीकल्चर लैंड और एक फार्महाउस बिल्डिंग में आधा हिस्सा शामिल है। हिमाचल प्रदेश के शिमला में भी उनके पास एक घर है। जिसकी कीमत 5.63 करोड़ रुपये से ज्यादा है। वहीं रॉबर्ट वाड्रा के पास 37.9 करोड़ रुपये से ज्यादा की चल संपत्ति है। उनके पास 27.64 करोड़ रुपये से ज्यादा की अचल संपत्ति भी है। प्रियंका गांधी के ऊपर 15.75 लाख रुपये की देनदारी भी है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: Video: कितना सफल रहेगा प्रियंका का राजनीतिक डेब्यू? गांधी परिवार के ये 9 चेहरे ले चुके राजनीति में एंट्री

क्या है एजुकेशन? 

प्रियंका गांधी की एजुकेशन की बात करें तो उन्होंने ब्रिटेन के सुंदरलैंड यूनिवर्सिटी से डिस्टेंस एजुकेशन के जरिए बौद्ध स्टडीज में पीजी डिप्लोमा और दिल्ली विवि से मनोविज्ञान में बीए ऑनर्स की डिग्री ली है। बता दें कि राहुल गांधी ने 2024 के लोकसभा चुनाव में रायबरेली और वायनाड दोनों सीटों पर चुनाव लड़ा था। उन्होंने दोनों सीटों पर जीत हासिल की थी। बाद में उन्होंने केरल की वायनाड सीट छोड़ दी थी।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: ‘स्टेज सेट’, तारीख का हुआ ऐलान, वायनाड से चुनावी डेब्यू करेंगी प्रियंका गांधी 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola