जॉर्जिया मेलोनी के बुलावे पर कल इटली जाएंगे PM Modi, जी-7 सम्मेलन में होंगे शामिल

PM Modi Italy Visit for G-7 Summit: लोकसभा चुनाव खत्म होने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल अपने पहले विदेशी दौरे पर जा रहे हैं। ऐसे में पीएम मोदी कल इटली के लिए रवाना होंगे और 14 जून को होने वाली जी-7 समिट में हिस्सा लेंगे।

PM Modi & Giorgia Meloni Italy g7 Summit

PM Modi Italy Visit for G-7 Summit: देश में चल रहा लोकसभा चुनाव और कई राज्यों के विधानसभा चुनाव खत्म हो चुके हैं। नई सरकारों ने अपना पदभार संभाल लिया है। मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल का आगाज हो चुका है। ऐसे में अब चुनावी माहौल से परे सरकार का पूरा फोकस फिर से बड़े मुद्दों पर है। इसी कड़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल इटली के दौरे पर जा रहे हैं।

जी-7 सम्मेलन में हिस्सा लेंगे पीएम मोदी

इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने पीएम मोदी को जी-7 सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए निमंत्रण दिया है। वहीं पीएम मोदी ने भी मेलोनी का आमंत्रण स्वीकार कर लिया है। 9 जून को तीसरी बार शपथ लेने के बाद ये पीएम मोदी का पहला विदेशी दौरा होगा, जिसपर सभी की निगाहें टिकी रहेंगी।

पीएम मोदी का पहला विदेश दौरा

विदेश सचिव विनय मोहन ने पीएम के इटली जाने की पुष्टि की है। मीडिया से बातचीत के दौरान विनय मोहन ने बताया कि इटली की पीएम के बुलावे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपुलिया (इटली) जा रहे हैं। पीएम मोदी जी-7 के 50वें सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। ये समिट 14 जून को इटली में आयोजित होगी। हालांकि भारत जी-7 समूह का हिस्सा नहीं है। लेकिन इटली ने भारत को मेहमान के रूप में निमंत्रण भेजा है। विनय मोहन ने जानकारी साझा करते हुए कहा कि तीसरे कार्यकाल में ये पीएम मोदी का पहला विदेशी दौरा है। जी-7 देशों के बीच भारत और ग्लोबल साउथ के मुद्दे उठाने के लिए ये अच्छा मौका है।

जी-7 के देश

बता दें कि जी-7 देशों की फेहरिस्त में अमेरिका, कनाडा, जापान, फ्रांस, ब्रिटेन, जर्मनी और इटली का नाम शामिल है। हालांकि पहले इस ग्रुप को जी-8 कहा जाता था। रूस भी इस ग्रुप का हिस्सा था। मगर 2014 में रूस ने क्रिमिया पर कब्जा कर लिया। ऐसे में रूस पर एक्शन लेते हुए सभी उसे ग्रुप से बाहर कर दिया गया। तब से इसे जी-7 कहा जाता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ