हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Nana PatekarGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Queen Elizabeth Funeral: महारानी एलिजाबेथ II के अंतिम संस्कार में शामिल होंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

विज्ञापन

नई दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के अंतिम संस्कार में शामिल होंगी और भारत सरकार की ओर से संवेदना व्यक्त करेंगी। महारानी एलिजाबेथ के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए राष्ट्रपति 17-19 सितंबर को लंदन जाएंगी। बता दें कि महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का 96 वर्ष की आयु में 8 सितंबर को निधन हो गया था।

अभी पढ़ें – 10 साल पहले जहां थी 50 फीट मोटी बर्फ की परत, आज वहां निकल आए पथरीले रास्ते

लंदन के वेस्टमिंस्टर एब्बे में 19 सिंतबर को महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का अंतिम संस्कार किया जाएगा। इससे पहले किंग चार्ल्स और शाही परिवार के सदस्यों ने मंगलवार को बकिंघम पैलेस में महारानी एलिजाबेथ का ताबूत रिसीव किया। इस दौरान पैलेस के बाहर हजारों लोगों की भीड़ जुट गई थी। बता दें कि महारानी के निधन के बाद उनके बेटे चार्ल्स को ब्रिटेन का नया सम्राट बनाया गया है।

विज्ञापन

अभी पढ़ें – दुनियाभर में धूमधाम से मनाया जा रहा है अंतरराष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस, जानें महत्व और इतिहास

उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री जता चुके हैं संवेदना

इससे पहले राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महारानी एलिजाबेथ के निधन पर संवेदना व्यक्त की थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें याद करते हुए कहा कि महारानी एलिजाबेथ ने अपने राष्ट्र और लोगों को प्रेरक नेतृत्व प्रदान किया।

विज्ञापन

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने भारत की ओर से संवेदना व्यक्त करने के लिए 12 सितंबर को नई दिल्ली में ब्रिटिश दूतावास का दौरा किया था। महारानी के निधन पर भारत ने रविवार 11 सितंबर को राष्ट्रीय शोक भी मनाया था।

अभी पढ़ें – दुनिया से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

विज्ञापन

Click Here – News 24 APP अभी download करें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola