देश के नए शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी भारतीय जनता पार्टी (BJP) के वरिष्ठ नेता हैं और कर्नाटक की धारवाड़ लोकसभा से सांसद हैं. साल 2004 से वे सांसद हैं और मोदी सरकार में उपभोक्ता मामलों के मंत्री हैं, लेकिन अब वे शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त कार्यभार संभालेंगे. प्रह्लाद जोशी कॉलेज खत्म करते ही राजनीति में आ गए थे और तब से अब तक वे कई बार सांसद रह चुके हैं. केंद्र सरकार में अहम जिम्मेदारियां संभाल चुके हैं, इसलिए केंद्रीय कामकाज का अनुभव रखते हैं.
कितनी संपत्ति के मालिक हैं प्रह्लाद जोशी, शिक्षा मंत्री पद की ज़िम्मेदारी मिलते ही क्या बोले?
कर्नाटक से स्कूलिंग और हायर एजुकेशन
क्योंकि प्रह्लाद जोशी अब उपभोक्ता मामले सुलझाने के साथ-साथ शिक्षा मंत्रालय के फैसले भी लेंगे तो उनकी शैक्षिणक योग्यता तो लेकर भी युवाओं में खूब चर्चा हो रही है. इसलिए बता दें कि प्रह्लाद जोशी जवानी के दिनों में ही राजनीति से जुड़ गए थे. उन्होंने कर्नाटक में हुबली स्थित रेलवे स्कूल और न्यू इंग्लिश स्कूल से स्कूलिंग की. कर्नाटक यूनिवर्सिटी के श्री कदासिद्धेश्वर आर्ट्स कॉलेज से कला (BA) में ग्रेजुएशन की. छात्र जीवन से ही वे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) से जड़े.
1995 में BJP से जुड़कर राजनीति में आए
ग्रेजुएशन पूरी होते ही वे राजनीति में पूरी तरह एक्टिव में हो गए. वर्ष 1992 से 1994 के बीच वे राजनीतिक गलियारों में काफी सुर्खियों में रहें, क्योंकि उन्होंने हुबली के ईदगाह मैदान में तिरंगा फहराने का आंदोलन छेड़ा था. ‘कश्मीर बचाओ आंदोलन’ का नेतृत्व भी प्रह्लाद जोशी कर चुके हैं. 1995 में BJP से जुड़कर अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत करने वाले प्रह्लाद 1995 से 1998 तक कर्नाटक के धारवाड़ में ही भारतीय जनता पार्टी (BJP) के जिलाध्यक्ष रहे.
PM मोदी के दूसरे-तीसरे कार्यकाल में मंत्री
प्रह्लाद 1998 से 2003 तक धारवाड़ भाजपा के जिला महासचिव रहे. प्रह्लाद जोशी ने 2004 से कर्नाटक की धारवाड़ सीट से चुनाव जीता और लोकसभा पहुंचे. उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार बीएस पाटिल को हराया था. साल 2014 से 2016 तक वे कर्नाटक BJP के प्रदेश अध्यक्ष रहे. वहीं अब मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल में 30 मई 2019 को उन्होंने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ग्रहण की. उन्हें संसदीय कार्य, कोयला और खान मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपी गई थी.
मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल में प्रह्लाद जोशी उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय के मंत्री हैं. साथ ही नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय की जिम्मेदारी भी संभालते हैं और अब उन्हें शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार भी उन्हें मिल गया है.
संबंधित खबरें
खरगे आवास पर संसद सत्र चलाएगा INDIA ब्लॉक, CEC के खिलाफ चलाएंगे मॉक ट्रायल
34 mins agoजामिया में छात्रसंघ बहाली पर बड़ा फैसला, चुनाव की डेडलाइन तय; हड़ताल खत्म
55 mins agoदिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट के चलते फैसला, रात 12 बजे तक चलेगी दिल्ली मेट्रो
1 hr agoचांद का हुआ दीदार, सुहागिनों ने अर्घ्य देकर खोला करवा चौथ का व्रत
3 hrs agoचक्रवात 'अर्नब' कमजोर पर कलिंगा और तप्तपानी घाट पर भारी लैंडस्लाइड
3 hrs agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
4 hrs agoदिल्ली-NCR में बारिश-तेज हवाओं का अलर्ट, जानें अपने राज्य में मौसम का हाल
4 hrs ago'हिम्मत है तो बैलेट पेपर से चुनाव कराएं', खरगे की PM मोदी को खुली चुनौती
5 hrs ago8 रुपये प्रति लीटर तक महंगा होगा दूध, राज्य सरकार का बड़ा फैसला
6 hrs agoजयंत के गढ़ पश्चिमी यूपी में BJP सुपरहिट, सहयोगी दल कहां-कहां बेअसर साबित
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines