Prakash Ambedkar Says INDIA Alliance Is Finished : लोकसभा चुनाव अब ज्यादा दूर नहीं बचे हैं। इसे लेकर राजनीतिक दल अपना-अपना गणित लगा रहे हैं। महाराष्ट्र में शिवसेना के नेतृत्व वाले महाविकास अघाड़ी (एमवीए) गठबंधन में एक और नेता की एंट्री हुई है। वंचित बहुजन अखाड़ी के अध्यक्ष प्रकाश आंबेडकर इस गठबंधन में शामिल हुए हैं। हालांकि, कांग्रेस के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय विपक्षी गठबंधन इंडिया को लेकर उनका रुख नकारात्मक ही दिखा है। गुरुवार को उनकी एक टिप्पणी एमवीए के लिए एक तरह से शर्मिंदगी बन गई और शिवसेना सांसद संजय राउत इस पर सफाई देते दिखे।
दरअसल, प्रकाश आंबेडकर ने कहा कि इंडिया गठबंधन लगभग खत्म हो चुका है। जब उन्होंने यह बयान दिया तब संजय राउत और नाना पटोले उनके साथ ही खड़े थे। आंबेडकर ने आगे कहा कि इंडिया गठबंधन के अंतिम मजबूत पार्टनर अखिलेश यादव भी इससे अलग हो गए हैं। ममता बनर्जी और अरविंद केजरीवाल पहले ही ऐसा कर चुके हैं, हम इस गठबंधन में फूंक-फूंक कर कदम रखेंगे। वहीं, इस दौरान संजय राउत ने हालात संभालने की कोशिश की। राउत ने कहा कि गठबंधन में सब कुछ ठीक चल रहा है और इसकी स्थिति मजबूत है। बता दें कि विपक्षी गठबंधन के सामने दलों को साधने की चुनौती है।
रिपोर्ट्स के अनुसार प्रकाश ने कहा कि वर्तमान समय में हमारा गठबंधन केवल उद्धव ठाकरे की शिवसेना और शरद पवार की एनसीपी के साथ है। कांग्रेस के साथ हम चर्चा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज की बैठक में सकारात्मक बातचीत हुई है।
ये भी पढ़ें: भारत ने किस देश को दिया सबसे ज्यादा कर्ज?
ये भी पढ़ें: क्या नीतीश का एनडीए में जाना प्री-प्लांड था?
ये भी पढ़ें: हेमंत सोरेन को एक दिन में लगा डबल झटका
संबंधित खबरें
बेंगलुरु मेट्रो में महिला के आरोप के बाद पुलिस ने FIR दर्ज की
15 mins agoदिवाली का बड़ा तोहफा! सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 3% की बढ़ोतरी
57 mins ago'उसने कार लॉक कर दी...', गुरुग्राम में कैब ड्राइवर ने की महिला से बदसलूकी
1 hr agoISRO में 61 पदों पर निकली भर्ती, 10वीं पास करें अप्लाई
1 hr agoबीजेपी ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए हरदीप सिंह पुरी को बनाया उम्मीदवार
2 hrs agoकल का मौसम: चक्रवात 'अर्नब' के चलते करवा चौथ पर हो पाएगा चांद का दीदार?
2 hrs agoVideos: साइक्लोन अर्नब की मार, ओडिशा-आंध्र में ऊंची लहरें, उखड़े पेड़
2 hrs agoचक्रवात 'अर्नब' ने कहां-कैसे मचाया तांडव? सैटेलाइट इमेज में दिखा रौद्र रूप
3 hrs ago'इंस्टाग्राम से पोस्ट हटा रही सरकार...', दीपके ने केंद्र पर साधा निशाना
3 hrs agoNDA बनाम 'INDIA' : MLC चुनाव में किसने कहां मारी बाजी; कौन हारा-कौन जीता?
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines