Deepak Pandey
मैं 12 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हुआ हूं। दैनिक जागरण और हिंदुस्तान समेत कई संस्थानों में काम कर चुका हूं। इस वक्त न्यूज 24 डिजिटल में कार्यरत हूं।
Read More---विज्ञापन---
Hemant Soren In ED Custody : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। एक दिन में उन्हें डबल झटका लगा है। एक दिन की न्यायिक हिरासत के बाद अदालत ने हेमंत सोरेन को 5 दिन की ईडी रिमांड में भेज दिया। अब जांच एजेंसी जमीन घोटाले मामले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में पूर्व सीएम से पूछताछ करेगी।
प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बुधवार की देर रात हेमंत सोरेन को गिरफ्तार किया था। इसके दूसरे दिन गुरुवार को जांच एजेंसी ने उन्हें अदालत में पेश किया, जहां से पूर्व सीएम को एक दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। इस दौरान ED ने 10 दिन की रिमांड मांगी थी, जिस पर कोर्ट ने शुक्रवार के लिए अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था। पीएमएलए कोर्ट ने हेमंत सोरेन को 5 दिन की ईडी हिरासत में भेज दिया।
यह भी पढे़ं : सुप्रीम कोर्ट ने कहा- हाई कोर्ट में जाइए
Former Jharkhand CM and JMM executive president Hemant Soren sent to 5-day ED custody.
He was arrested by the Directorate of Enforcement (ED) in a money laundering case related to the alleged land scam on 31st January. pic.twitter.com/SO9FUz1IIv
— ANI (@ANI) February 2, 2024
सुप्रीम कोर्ट से भी हेमंत सोरेन को नहीं मिली थी राहत
अब जांच एजेंसी की टीम इस मामले में पूर्व सीएम से पूछताछ करेगी। ईडी की रिमांड से पहले हेमंत सोरेन को सुप्रीम कोर्ट से भी झटका लगा था। SC ने ईडी की गिरफ्तारी के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया था। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि आपको पहले हाई कोर्ट में अपील करनी चाहिए थी।
चंपई सोरेन की हुई ताजपोशी
आपको बता दें कि ईडी की गिरफ्तारी से पहले हेमंत सोरेन ने चंपई सोरेन को सरकार की कमान सौंप दी थी। चंपई सोरेन ने आज सीएम पद की शपथ ली। उनके साथ दो और नेताओं ने शपथ ग्रहण की। कांग्रेस के कोटे से आलमगीर आलम और राजद से सत्यानंद भोक्ता मंत्री बनाए गए हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें टॉप न्यूज़, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।