कौन हैं देश के नए अरबपति? कितनी प्रॉपर्टी Pradeep Rathod के पास, कैसे खड़ा किया करोड़ों का Empire

India’s New Billionaire Pradeep Rathod: देश के अरबपतियों की सूची में एक और नाम जुड़ गया है, जानिए इस शख्स के बारे में और उनके कारोबार के बारे में सब कुछ…

Cello World Onwer Pradeep Rathod

Cello World Onwer Pradeep Rathod

विज्ञापन

India’s New Billionaire Pradeep Rathod Profile: देश के अरबपतियों की सूची में एक और नाम जुड़ गया है, प्रदीप राठौड़, जो रोजमर्रा की जरूरत की चीजों में शामिल लंच बॉक्स और पानी की बोतल बनाने वाली सेलो वर्ल्ड कंपनी के चेयरमैन हैं। फोर्ब्स की सूची के अनुसार, उनकी सेलो कंपनी में 44 प्रतिशत हिस्सेदारी है। उनकी अनुमानित संपत्ति 8,300 करोड़ रुपये से भी अधिक है। सेलो वर्ल्ड का कारोबार 16,806 करोड़ रुपये से अधिक है। वहीं कंपनी ने इस साल 285 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया है। कंपनी के शेयरों में भी काफी उछाल आया है, जिससे कंपनी की ग्रोथ हुई।

 

Advertisment

पिता की बनाई कंपनी, भाई के साथ आगे बढ़ाई

प्रदीप राठौर 23 जनवरी 1965 को महाराष्ट्र में जन्मे थे। एजुकेश पूरी करने के बाद वे सेलो वर्ल्ड कंपनी का हिस्सा बन गए, जिसकी स्थापना उनके दिवंगत पिता घीसुलाल राठौर ने 1974 में की थी। शुरुआत में कंपनी प्लास्टिक के छोटे-मोटे समान बनाती थी, लेकिन भाई पंकज के साथ मिलकर राठौर ने कारोबार को आगे बढ़ाया। आज सेलो का कारोबार 3 कैटेगरी में फैला है। कंपनी प्लास्टिक का घरेलू सामान बनाती है। लिखने में इस्तेमाल होने वाली चीजे बनाती है और मोल्डेड फर्नीचर भी बनाती है। 2017 में कपनी ने ग्लासवेयर प्रोडक्ट बनाने की शुरुआत की। प्रदीप के पास इस कारोबार का 40 साल का अनुभव है।

विज्ञापन

2023 में नेट प्रॉफिट में 30 प्रतिशित का इजाफा

उत्‍तराखंड, दमन, हिमाचल प्रदेश, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में कंपनी की फैक्ट्रियां हैं। दमन, हरिद्वार, बद्दी, चेन्नई और कोलकाता में भी कंपनी के प्लांट हैं। अब कंपनी राजस्थान में भी एक नया प्लांट लगाने की तैयारी में है। कंपनी ने हाल ही में शेयर बाजार में अपना IPO लॉन्च किया था। पहले इसका रेट प्रति शेयर 617-648 रुपये के करीब था। इस साल कंपनी के नेट प्रॉफिट में 30 प्रतिशत का इजाफा हुआ, वित्त वर्ष 2023 में 285 करोड़ रुपये हो गया। पिछले वित्तीय वर्ष में यह 219.52 करोड़ रुपये के करीब था। 59 वर्षीय राठौड़ कंपनी के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक हैं। उनके बेटे गौरव और छोटे भाई पंकज कंपनी के डायरेक्टर्स ऑफ बोर्ड में शामिल हैं।

राठौड़ विम प्लास्ट लिमिटेड के प्रमुख प्रमोटर हैं, जो BSE में लिस्टिड कंपनी है। यह कंपनी सेलो ब्रांड के तहत प्लास्टिक फर्नीचर बनाती है। इसके अलावा राठौड़ बादामिया चैरिटेबल ट्रस्ट के ट्रस्टी भी हैं। वह जैन इंटरनेशनल ट्रेंडिग ऑर्गेनाइजेशन (JITO) के अध्यक्ष भी हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ