हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

पूनम गुप्ता कौन? जो बनीं RBI की नई डिप्टी गवर्नर; जानें इनके बारे में सबकुछ

केंद्र सरकार ने 2 अप्रैल को NCAER की महानिदेशक पूनम गुप्ता को भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) का डिप्टी गवर्नर नियुक्त किया। जानिए क्या है उनकी शिक्षा, करियर और उपलब्धि।

विज्ञापन

केंद्र सरकार ने 2 अप्रैल को राष्ट्रीय अनुप्रयुक्त आर्थिक अनुसंधान परिषद (NCAER) की महानिदेशक पूनम गुप्ता को भारतीय रिजर्व बैंक का डिप्टी गवर्नर नियुक्त किया। पूनम गुप्ता एमडी पात्रा की जगह लेंगी, जो जनवरी में रिटायर हो गए थे।आरबीआई की वेबसाइट के अनुसार, फिलहाल RBI में तीन तीन अन्य डिप्टी गवर्नर हैं, जिसमें एम. राजेश्वर राव, टी. रबी शंकर और स्वामीनाथन जे का नाम शामिल है।

कौन हैं पूनम गुप्ता?

पूनम गुप्ता ने अमेरिका के मैरीलैंड विश्वविद्यालय से अर्थशास्त्र में मास्टर डिग्री और पीएच.डी. प्राप्त की है। इसके साथ ही उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय के दिल्ली स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से भी अर्थशास्त्र में मास्टर डिग्री हासिल की है।

पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, उन्होंने दिल्ली स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स, यूनिवर्सिटी ऑफ मैरीलैंड (यूएसए) में पढ़ाया है। इसके अलावा, वे ISI दिल्ली में विजिटिंग फैकल्टी भी रही हैं। इसके साथ ही वह NIPFP में आरबीआई चेयर प्रोफेसर और ICRIER में प्रोफेसर रह चुकी हैं।

विज्ञापन

इसके साथ ही वह प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद की सदस्य, 16वें वित्त आयोग की सलाहकार परिषद की संयोजक, NIPFP और जीडीएन (ग्लोबल डेवलपमेंट नेटवर्क) के बोर्ड में सदस्य और विश्व बैंक के ‘गरीबी और समानता’ तथा ‘विश्व विकास रिपोर्ट’ के लिए सलाहकार समूहों की सदस्य भी रही हैं।

EXIM बैंक अवॉर्ड से सम्मानित की जा चुकी हैं पूनम

साल 1998 में  पूनम गुप्ता को अंतरराष्ट्रीय अर्थशास्त्र में पीएच.डी. शोध के लिए EXIM बैंक अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था। IMF और विश्व बैंक में करीब दो दशकों तक वरिष्ठ अधिकारी के रूप में कार्य किया है। साल 2021 में NCAER (National Council of Applied Economic Research) में शामिल हुईं।

विज्ञापन

पूनम गुप्ता की शिक्षा

  • अर्थशास्त्र में पीएच.डी. – मैरीलैंड विश्वविद्यालय, कॉलेज पार्क (1998)
  • विशेषज्ञता: मैक्रोइकॉनॉमिक्स, अंतर्राष्ट्रीय वित्त और अंतर्राष्ट्रीय व्यापार
  • अर्थशास्त्र में एम.ए. – मैरीलैंड विश्वविद्यालय, कॉलेज पार्क (1995)
  • अर्थशास्त्र में एम.ए. – दिल्ली स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स (1991)
  • अर्थशास्त्र में बी.ए. – हिंदू कॉलेज, दिल्ली विश्वविद्यालय (1989)

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola