टैरिफ विवाद के बीच पीएम मोदी का बड़ा फैसला, यूएन महसभा में नहीं होंगे शामिल

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनके अधिकारियों के बयानों ने भारत-अमेरिका संबंधों में खटास पैदा कर दी है। ट्रंप ने हाल ही में कहा कि अमेरिका भारत और रूस को खो चुका है। क्वाड बैठक के लिए ट्रंप की भारत यात्रा की उम्मीद थी, लेकिन रिपोर्टों के अनुसार, उनकी कोई योजना नहीं है। इस पृष्ठभूमि में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी संयुक्त राष्ट्र महासभा में शामिल न होने का फैसला किया है।

Narendra Modi

पीएम मोदी नरेंद्र मोदी (फोटो सोर्स- ANI)

विज्ञापन

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, टैरिफ और उनके अधिकारियों के लगातार बयानों की वजह से भारत के साथ रिश्ते बिगड़ रहे हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति ने यह भी कह दिया है कि वह भारत और रूस को खो चुके हैं। इसके साथ ही उन्हें क्वाड बैठक में शामिल होने के लिए भारत आना था, लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक, ट्रंप का ऐसा कोई प्लान है ही नहीं! इसी बीच अब प्रधानमंत्री मोदी ने भी बड़ा फैसला लिया है।

पीएम मोदी को संयुक्त राष्ट्र महासभा की बैठक में शामिल होने के लिए जाना था लेकिन अब पीएम मोदी इसमें शामिल नहीं होंगे। इस सत्र में विदेश मंत्री एस. जयशंकर शामिल होंगे।

Advertisment

भारत ने यह फैसला ऐसे समय पर लिया है जब भारत और अमेरिका के रिश्ते बिगड़ चुके हैं। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने यूक्रेन युद्ध के दौरान रूस से तेल खरीदने पर भारत पर 25प्रतिशत टैरिफ लगा दिया, इसके साथ अन्य 25 प्रतिशत टैरिफ के कारण भारत पर कुल टैरिफ 50प्रतिशत हो गया है। इसके बाद से ही दोनों देशों के रिश्ते में गिरावट दर्ज की जा रही है।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप 23 सितंबर को UNGA मंच से विश्व नेताओं को संबोधित करेंगे। व्हाइट हाउस में अपने दूसरे कार्यकाल में यह उनका संयुक्त राष्ट्र सत्र को पहला संबोधन होने वाला है। महासभा के 80वें सत्र की उच्च स्तरीय आम बहस के लिए वक्ताओं की सूची के अनुसार, भारत का प्रतिनिधित्व एक ‘मंत्री’ द्वारा किया जाएगा। पहले पीएम मोदी के US जाने का कार्यक्रम तय नहीं था लेकिन अब स्पष्ट हो गया है कि विदेश मंत्री एस जयशंकर ही 27 सितंबर को सत्र को संबोधित करेंगे।

विज्ञापन

इससे पहले जुलाई में जारी की गई लिस्ट में प्रधानमंत्री मोदी को 26 सितंबर को आम बहस को संबोधित करना था। इजराइल, चीन, पाकिस्तान और बांग्लादेश के शासनाध्यक्ष 26 सितम्बर को संयुक्त राष्ट्र महासभा को संबोधित करेंगे। बता दें कि इसी साल फरवरी महीने में ही प्रधानमंत्री मोदी अमेरिका गए थे। इसके बाद ट्रंप ने भारत 50 प्रतिशत टैरिफ लगाया, जिसके बाद दोनों देशों के बीच विवाद खड़ा हो गया है।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ