हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

'आतंक विरोधी नीति में 2026 की सर्जिकल स्ट्राइक अहम मोड़ रहा', 'मन की बात' में PM मोदी ने किया जिक्र

Mann Ki Baat: पीएम नरेंद्र मोदी ने 27 सितंबर 2026 को ‘मन की बात’ प्रोग्राम में 2016 की सर्जिकल स्ट्राइक की बात की, साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि आतंकवाद के खिलाफ भारत की ‘जीरो टॉलरेंस पॉलिसी’ बरकरार रहेगी.

विज्ञापन
मन की बाक में सर्जिकल स्ट्राइक का जिक्र (Photo-PTI)

PM Narendra Modi On Surgical Strikes: पीएम नरेंद्र मोदी ने रविवार को 2016 की सर्जिकल स्ट्राइक को याद किया और इसे आतंकवाद से निपटने के भारत के नजरिए में एक अहम मोड़ बताया. अपने मंथली प्रोग्राम ‘मन की बात’ के 138वें एपिसोड में बोलते हुए मोदी ने कहा कि इस ऑपरेशन ने आतंकवादी हमलों का कड़ा जवाब देने के भारत के संकल्प को दिखाया.

‘जीरो टॉलरेंस’ पर जोर

पीएम मोदी ने कहा कि भारत ने आतंकवाद को लेकर ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति अपनाई है और बार-बार ये मैसेज दिया है कि देश पर होने वाले हमलों का कड़ा जवाब दिया जाएगा. उन्होंने भारत की आतंकवाद-विरोधी कार्रवाई के इवोल्यूशन का जिक्र करते हुए 2016 की सर्जिकल स्ट्राइक, ‘बालाकोट एयर स्ट्राइक’ और ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का हवाला दिया.

यह भी पढ़ें- PM नरेंद्र मोदी के क्यों मुरीद हुए ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज? जमकर बांधे तारीफों के पुल

विज्ञापन

पीएम मोदी ने कहा कि 28-29 सितंबर 2016 को लाइन ऑफ कंट्रोल (LoC) के पार सेना का ऑपरेशन आतंकवादी लॉन्च पैड के खिलाफ किया गया था. ये हमले सितंबर 2016 में हुए उरी आतंकी हमले के बाद किए गए थे, जिसमें 18 सैनिक शहीद हुए थे.

मोदी ने कहा कि 28-29 सितंबर को सर्जिकल स्ट्राइक के 10 साल पूरे हो जाएंगे और उन्होंने इस ऑपरेशन को एक ऐतिहासिक अचीवमेंट बताया. उन्होंने कहा कि इस कार्रवाई ने आतंकवाद से निपटने का एक अलग नजरिया दिखाया और भारत की सुरक्षा नीति के बारे में एक संदेश दिया.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Surgical Strike: ’40 मिनट में 40 आतंकी मारे, 7 ठिकाने किए थे तबाह’, पाकिस्तान से ऐसे लिया गया था उरी हमले का बदला

पुराने आतंकी हमलों का जिक्र

ब्रॉडकास्ट के दौरान पीएम मोदी ने 2008 के दिल्ली सीरियल ब्लास्ट और 26/11 मुंबई हमलों समेत बड़े आतंकी हमलों को भी याद किया. उन्होंने कहा कि भारत ने बरसों तक बार-बार आतंकवादी हिंसा का सामना किया है और कहा कि तब से भारत का जवाब ज्यादा निर्णायक हो गया है. उनकी ये बातें पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ की तरफ से यूएन जनरल असेंबली में कश्मीर का मुद्दा उठाने के कुछ ही समय बाद आईं. भारत ने जम्मू-कश्मीर पर पाकिस्तान के रुख को हमेशा से खारिज किया है.

विज्ञापन

पीएम मोदी ने अमेरिका में 11 सितंबर 2026 के हमलों की 25वीं बरसी, नशीले पदार्थों के गलत इस्तेमाल के खिलाफ अभियान, स्वच्छता की कोशिशों और वीएचपी नेता अशोक सिंघल की जन्म शताब्दी के बारे में भी बात की. उन्होंने देश के अलग-अलग हिस्सों में युवाओं द्वारा चलाए जा रहे सामुदायिक स्वच्छता अभियानों पर जोर दिया और सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के अहमियत पर चर्चा की.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola