'खाड़ी देशों में बढ़ा भारतीयों का सम्मान...यही मोदी की गारंटी' पढ़ें पीएम की केरल जनसभा की 5 बड़ी बातें

Kerala Lok Sabha Election 2024: पीएम नरेंद्र मोदी ने सोमवार को केरल के पलक्कड़ में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने वामपंथी दलों और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा।

PM Modi Kerala Rally Speech

केरल के पलक्कड़ में चुनावी जनसभा को संबोधित करते पीएम मोदी.

विज्ञापन

PM Modi Kerala Rally Speech: पीएम नरेंद्र मोदी लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर आज केरल और तमिलनाडु के दौरे पर हैं। यहां वे चुनावी जनसभाओं को संबोधित करने के साथ ही रोड शो भी करेंगे। इसी क्रम में वे सबसे पहले केरल के पलक्कड़ पहुंचे और भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उनके निशाने पर कांग्रेस और राहुल गांधी रहे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के युवराज के लिए यूपी की खानदानी सीट पर इज्जत बचाना मुश्किल हो गया है। इसलिए अब उन्होंने केरल को अपना नया ठिकाना बनाया है। आइये जानते हैं पीएम मोदी के भाषण की 5 बड़ी बातें।

1. पीएम ने कहा कि कांग्रेस वाले वामपंथियों को आतंकी कहते हैं, लेकिन ये लोग दिल्ली में एक ही थाली में खाना खाते हैं। तमिलनाडु में दोनों साथ मिलकर चुनाव लड़ रहे हैं लेकिन केरल में अलग-अलग चुनाव लड़ रहे हैं। पीएम ने वामपंथी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि जहां पर इनका शासन होता है वहां कुछ भी बाकी नहीं रहता कुछ भी सही नहीं होता। उन्होंने कहा कि चुनाव जीतने के लिए कांग्रेस ने ने एक प्रतिबंधित संगठन के राजनीतिक विंग के साथ पिछले दरवाजे से समझौता किया है। कांग्रेस के युवराज केरल की जनता से वोट तो मांगेंगे लेकिन आपके मुद्दों पर एक शब्द भी नहीं बोलेंगे।

Advertisment

2. पीएम ने अपनी सरकार की योजनाओं की तारीफ करते हुए कहा कि आयुष्मान योजना के तहत केरल के 70 लाख से अधिक लाभार्थियों को आर्थिक मदद मिली। अब हमने हमारे संकल्प पत्र में कहा कि 70 साल से अधिक आयु के सभी वरिष्ठ नागरिकों को आयुष्मान योजना के तहत लाभ दिया जाएगा। यही मोदी की गारंटी है। पीएम ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस ने विदेशों में भारत की छवि को कमजोर कर दिया था। भाजपा की सरकार ने देश को मजबूत बनाया है।

3. प्रधानमंत्री ने कहा कि आज खाड़ी देशों में भारतीयों को सम्मान की दृष्टि से देखा जा रहा है। पिछले 10 साल में जो हुआ वह तो सिर्फ ट्रेलर है। अभी तो बहुत कुछ करना है। केरल सरकार जल जीवन मिशन की योजना को चलने नहीं दे रही है। वह इस योजना में भ्रष्टाचार की तलाश कर रही है। आज केरल के घरों में पीने के पानी का संकट है। यह वामपंथी सरकार की विफलता का जीता जागता उदाहरण है।

विज्ञापन

4. पीएम मोदी ने लेफ्ट की विजयन सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि ये लोग नेशनल हाईवे के प्रोजेक्ट को भी रोकना चाहते हैं। कुरुवन्नूल को-ऑपरेटिव स्कैम लूट का नया माॅडल है। बैंक में गरीबों ने जीवन भर की सारी जमा पूंजी जमा कराई थी उसी बैंक को लेफ्ट वालों ने कंगाल कर दिया। ईडी ने इस मामले से जुड़े लोगों की संपत्ति को जब्त किया है। मैं चाहता हूं कि यह सभी पैसा गरीबों में बांट दिया जाए। इसको लेकर हम काम कर रहे हैं।

विज्ञापन

5. पीएम ने अपनी सरकार की उपलब्धियां बताते हुए कहा कि भाजपा सरकार पहले भी देश में 17 हजार करोड़ रुपये ऐसे स्कैम पीड़ितों को वापस दिलवा चुकी है। मैं इस घोटाले के पीड़ितों को विश्वास दिलाना चाहता हूं कि उनका पैसा वापस दिलाने में भाजपा सरकार पूरा प्रयास करेगी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kumar

Amit Kumar

जर्नल‍िज्‍म में 18 साल से ज्‍यादा का अनुभव। दैन‍िक ह‍िंदुस्‍तान, दैन‍िक जागरण, अमर उजाला, दैन‍िक भास्‍कर, जनसत्ता, नई दुन‍िया जैसे देश के प्रत‍िष्‍ठ‍ित अखबारों से होते हुए कारवां 2019 में अमर उजाला के ड‍िज‍िटल के प्‍लेटफॉर्म पर पहुंचा। टीवी9 में देश-व‍िदेश की खबरों के साथ होम पेज की ज‍िम्‍मेदारी न‍िभाते हुए फ‍िलहाल न्‍यूज24 के साथ जुड़ा हुआ हूं। द‍िल्‍ली यून‍िवर्स‍िटी से ह‍िंदी में एम.ए. करने के बाद माखन लाल चतुर्वेदी यून‍िवर्स‍िटी से पत्रकार‍िता में पीजी ड‍िप्‍लोमा हास‍िल क‍िया। लंबे समय तक खेल जगत में पत्रकार‍िता करने के साथ देश-व‍िदेश की खबरों में खासी रुच‍ि।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ