PM Narendra Modi Death Threat : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जान से मारने की धमकी मिली। मुंबई ट्रैफिक पुलिस हेल्पलाइन पर यह धमकी भरा मैसेज आया है। इसे लेकर पुलिस अलर्ट पर है और मामले की जांच पड़ताल कर रही है। राजस्थान के अजमेर से भेजे गए मैसेज में आईएसआई एजेंट और बम विस्फोट की प्लानिंग का जिक्र है। आइए जानते हैं कि क्या है पूरा मामला?
न्यूज एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, मुंबई ट्रैफिक पुलिस के व्हाट्सएप नंबर पर शनिवार सुबह एक धमकी भरा मैसेज आया, जिसमें दो आईएसआई एजेंटों का जिक्र था। साथ ही इस मैसेज में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को निशाना बनाकर बम विस्फोट करने की योजना बनाई गई थी। इसके बाद पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की।
यह भी पढ़ें : ‘देश का महामंत्र बना एक हैं तो सेफ हैं’, महाराष्ट्र-झारखंड चुनाव रिजल्ट पर क्या बोले पीएम मोदी?
धमकी भरे मैसेज की जांच पड़ताल कर रही पुलिस
जांच एजेंसियों का मानना है कि धमकी भरा मैसेज भेजने वाला व्यक्ति मानसिक रूप से विक्षिप्त हो सकता है या शराब के नशे में हो सकता है। हालांकि, पुलिस धमकी भरे मैसेज की छानबीन कर रही है। मुंबई ट्रैफिक पुलिस हेल्पलाइन नंबर पर पहले भी कई फर्जी धमकी भरे मैसेज आ चुके हैं।
यह भी पढ़ें : Video: ‘यह मिट्टी, पसीने और परिश्रम का रिश्ता है’, गयाना में क्या बोले PM मोदी?
10 दिनों में सलमान खान को 2 बार मिली धमकी
आपको बता दें कि पिछले 10 दिनों में मुंबई पुलिस को बॉलीवुड एक्टर अभिनेता सलमान खान को जान से मारने की धमकी वाले दो मैसेज मिले। शुक्रवार को आए मैसेज में लिखा है कि अगर सलमान खान जिंदा रहना चाहते हैं तो उन्हें राजस्थान में बिश्नोई समुदाय के किसी मंदिर में जाकर माफी मांगनी चाहिए या 5 करोड़ रुपये देने चाहिए। अगर वह ऐसा नहीं करते हैं तो वे उन्हें जान से मार देंगे। बिश्नोई गैंग अभी भी एक्टिव है।
संबंधित खबरें
कौन हैं एयर मार्शल विक्रम गौर? मिलिट्री अफेयर्स डिपार्टमेंट में मिला अहम पद
1 hr agoकेरल कांग्रेस ने CJI से मांगी माफी, विवादित पोस्ट से जुड़ा है मामला
1 hr agoभारतीय सेना का नया प्लान, पुराने हथियारों को ही बनाया जाएगा हाईटेक
1 hr agoतमिलनाडु की थेनी जेल से फरार 17 में से 13 कैदी पकड़े, 9 जेलकर्मी सस्पेंड
2 hrs ago'दुनिया की बराबरी नहीं, अब भारत को करना है लीड', युवाओं को PM मोदी का संदेश
2 hrs ago'किताब सामने आने पर तमाशा होना तय', सोनिया गांधी ने किया बड़ा खुलासा
3 hrs agoपंजाब, यूपी समेत 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव से पहले EC का बड़ा कदम
4 hrs agoचक्रवात 'अर्नब' का खतरा! रेलवे ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरी
4 hrs agoSC ने केंद्र को लगाई फटकार, दवाओं की ज्यादा कीमत पर उठाए सवाल
5 hrs agoकर्नाटक SIR की फाइनल लिस्ट जारी, 1.88 लाख वोटर्स के कटे नाम
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines