---विज्ञापन---

देश angle-right

‘देश का महामंत्र बना एक हैं तो सेफ हैं’, महाराष्ट्र-झारखंड चुनाव रिजल्ट पर क्या बोले पीएम मोदी?

PM Modi Statement On Maharashtra Jharkhand Election Results : महाराष्ट्र चुनाव में महायुति तो झारखंड चुनाव में इंडिया गठबंधन को प्रचंड बहुमत मिला। चुनावी नतीजे आने के बाद पीएम नरेंद्र मोदी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए एक बार फिर एक हैं तो सेफ हैं का जिक्र किया।

---विज्ञापन---

PM Modi Statement On Maharashtra Jharkhand Election Results : महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बीजेपी मुख्यालय पहुंचे, जहां भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने उनका स्वागत किया। इस दौरान पीएम मोदी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि हरियाणा के बाद महाराष्ट्र के चुनाव का भी सबसे बड़ा संदेश एकजुटता है। एक हैं तो सेफ हैं- ये आज देश का महामंत्र बन चुका है। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि कांग्रेस और उसके इकोसिस्टम ने सोचा था कि संविधान के नाम पर झूठ बोलकर, आरक्षण के नाम पर झूठ बोलकर एससी-एसटी और ओबीसी को छोटे-छोटे समूहों में बांट देंगे। महाराष्ट्र ने कांग्रेस और उसके साथियों की इस साजिश को सिरे से खारिज कर दिया है। महाराष्ट्र ने डंके की चोट पर कहा- एक हैं तो सेफ हैं। उन्होंने कहा कि इंडिया अलायंस को भ्रम पैदा हो गया है कि वे लोगों को जाति और धर्म के नाम पर बांटेंगे। जनता ने मोदी की नीतियों पर मुहर लगाई है।

---विज्ञापन---

यह भी पढे़ं : झारखंड में लगातार दूसरी बार सत्ता से दूर क्यों BJP! जानें 5 बडे़ कारण

उद्धव ठाकरे ने दिया धोखा : PM

---विज्ञापन---

उन्होंने आगे कहा कि महाराष्ट्र का जनादेश 2019 और 2024 में भी मिला। उद्धव ठाकरे ने धोखा देकर जनादेश का निरादर किया। जनता एनडीए के साथ है। इस चुनाव में कांग्रेस ने खुद को तो सुखाया और अपने अलायंस को भी सुखा दिया। मध्य प्रदेश में दो दशक से कमल खिल रहा है और महाराष्ट्र में भी रिकॉर्ड टूटा है।

झारखंड में विपक्ष में बैठेगी बीजेपी : मोदी

---विज्ञापन---

पीएम मोदी ने झारखंड चुनाव परिणाम को लेकर कहा कि विपक्ष में बैठने का जनादेश मिला है। बीजेपी मजबूत विपक्ष की भूमिका निभाएगी और बांग्लादेशी घुसपैठियों के मुद्दे को उठाती रहेगी। उन्होंने आगे कहा कि वे ऐतिहासिक महाविजय का उत्सव मनाने के लिए साथ हैं। महाराष्ट्र में छल और झूठ हारा है, परिवारवाद की हार हुई है। इस जीत ने विकसित भारत के संकल्प को और मजबूत किया है।

यह भी पढे़ं : झारखंड की सत्ता में ‘सिंघम अगेन’: 3 सवालों में छिपे हैं INDIA की जीत के मायने

---विज्ञापन---

प्रधानमंत्री ने देवेंद्र फडणवीस की तारीफ की

उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए देवेंद्र फडणवीस, एकनाथ शिंदे और अजित पवार की तारीफ की। उन्होंने कहा कि सभी पार्टियों की सीटें बढ़ी हैं। यूपी और राजस्थान उपचुनावों में भी जनता का समर्थन मिला है। जनता सिर्फ और सिर्फ विकास चाहती है।

---विज्ञापन---
First published on: Nov 23, 2024 10:09 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola