---विज्ञापन---

Video: ‘यह मिट्टी, पसीने और परिश्रम का रिश्ता है’, गयाना में क्या बोले PM मोदी?

PM Modi Guyana Visit : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गयाना के दौरे पर गए हुए हैं। पीएम मोदी ने विशेष संसद सत्र को संबोधित करते हुए भारत और गयाना के रिश्ते पर फोकस किया। दोनों देशों का रिश्ता आत्मीयता से भरा रहा है

PM Modi Guyana Visit : पीएम नरेंद्र मोदी दक्षिण अमेरिकी देश गयाना के दौरे पर हैं। उन्होंने गुरुवार को गयाना की संसद के विशेष सत्र को संबोधित किया और मजबूत लोकतंत्र का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि भारत और गयाना का रिश्ता बहुत गहरा है, यह मिट्टी, पसीने और परिश्रम का रिश्ता है। वीडियो में देखें पूरी स्टोरी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि करीब 180 साल पहले एक भारतीय गयाना की धरती पर आया था और उसके बाद से खुशी एवं गम दोनों ही स्थितियों में भारत और गयाना का रिश्ता आत्मीयता से भरा रहा है। 24 साल पहले एक जिज्ञासु के रूप में मुझे इस खूबसूरत देश में आने का अवसर मिला। आमतौर पर लोग ऐसे देशों में जाना पसंद करते हैं, जहां ताम-झाम हो चकाचौंध हो, लेकिन मुझे गयाना की विरासत और इतिहास को जानना था समझना था। आज भी गयाना में कई लोग मिल जाएंगे, जिन्हें मुझसे हुई मुलाकात याद होगी। मेरी तब की यात्रा से बहुत सी यादें जुड़ी हुई हैं।

---विज्ञापन---
First published on: Nov 21, 2024 10:05 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola