हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

'4 राज्यों की 28 सीटें, बैलेट पेपर से ह चुनाव, बताएं कांग्रेस को कितनी मिली सीटें'? PM मोदी ने कसा तंज

यूपी, बिहार, महाराष्ट्र और कर्नाटक की 28 एमएलसी सीटों के नतीजे सामने आने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर तंज कसा है. उन्होंने बैलेट पेपर से हुए इस चुनाव का जिक्र करते हुए कांग्रेस के प्रदर्शन पर सीधा सवाल दागा. पीएम के इस बयान के बाद सियासी गलियारों में बहस तेज हो गई है.

विज्ञापन
यूपी, बिहार, महाराष्ट्र और कर्नाटक की 28 एमएलसी सीटों के नतीजे सामने आने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर तंज कसा है.

उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, बिहार और कर्नाटक की 28 विधान परिषद (MLC) सीटों के नतीजों को लेकर राजनीतिक पारा गरमा गया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस चुनाव परिणाम को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर कांग्रेस पर तीखा तंज कसा है. प्रधानमंत्री मोदी ने अपनी पोस्ट में लिखा, “चार बड़े राज्यों-उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, बिहार और कर्नाटक की 28 सीटों पर एमएलसी चुनाव हुए. ये चुनाव बैलेट पेपर के जरिए कराए गए थे. जरा अंदाजा लगाएं कि कांग्रेस ने इनमें से कितनी सीटें जीतीं?”

पीएम मोदी के इस सवाल के पीछे का सियासी संदेश बिल्कुल साफ है. कांग्रेस और अन्य विपक्षी दल अक्सर इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) पर सवाल उठाते रहे हैं और चुनावों में बैलेट पेपर की वापसी की मांग करते रहे हैं. बीजेपी समर्थक जहां इसे कांग्रेस की जमीनी हकीकत बता रहे हैं, वहीं विपक्षी खेमे में इस बयान को लेकर तीखी प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं.

यह भी पढ़ें : MLC Election Winner List: 4 राज्यों के MLC चुनाव में किसने कहां मारी बाजी; लिस्ट में देखें कौन हारा-कौन जीता?

विज्ञापन

28 सीटों पर एमएलसी चुनाव के अब तक क्या नतीजे?

गौरतलब है कि यूपी, बिहार, महाराष्ट्र और कर्नाटक की 28 विधान परिषद सीटों के नतीजे और रुझान सामने आ गए हैं. बैलेट पेपर से हुए इस चुनाव में कर्नाटक में कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो गया, वहीं यूपी-बिहार में बीजेपी गठबंधन ने बढ़त बनाई है.

राज्यवार नतीजों और रुझानों का हाल

  • कर्नाटक (4 सीटें): कर्नाटक में सत्तारूढ़ कांग्रेस को तगड़ा झटका लगा है. यहां की सभी 4 सीटों पर भाजपा-जेडीएस (NDA) गठबंधन ने कब्जा जमा लिया है. पश्चिम स्नातक सीट से बीजेपी के एसवी संकानूर जीते. दक्षिण-पूर्व स्नातक सीट पर बीजेपी के चिदानंद एम गौड़ा विजयी रहे. उत्तर-पूर्व शिक्षक सीट से बीजेपी के शशिल जी नामोशी ने लगातार पांचवीं बार जीत दर्ज की. बेंगलुरु शिक्षक सीट पर जेडीएस के एपी रंगनाथ ने कांग्रेस के सिटिंग एमएलसी पुट्टन्ना को हरा दिया.
  • उत्तर प्रदेश (11 सीटें): यूपी की 11 सीटों पर मुख्य मुकाबला भाजपा और समाजवादी पार्टी के बीच रहा. भाजपा ने मेरठ स्नातक (दिनेश गोयल), मेरठ शिक्षक (श्रीचंद शर्मा), लखनऊ शिक्षक (उमेश द्विवेदी) और बरेली-मुरादाबाद शिक्षक (हरि सिंह ढिल्लों) सीटों पर जीत दर्ज की. वहीं, समाजवादी पार्टी ने वाराणसी शिक्षक (लाल बिहारी यादव) और आगरा शिक्षक (आकाश अग्रवाल) सीटों पर जीत हासिल की. शेष सीटों पर मतगणना के बाद स्थिति स्पष्ट हो रही है.
  • बिहार (8 सीटें): बिहार में दिलचस्प नतीजे देखने को मिले. पटना शिक्षक सीट पर 30 साल बाद बड़ा उलटफेर हुआ, जहां राजद (RJD) के डॉ. संजीव कुमार ने भाजपा के दिग्गज नवल किशोर यादव को मात दी. तिरहुत शिक्षक सीट पर भाजपा के नरेंद्र सिंह जीते. दरभंगा शिक्षक सीट पर ‘जन सुराज’ के डॉ. सुरेश प्रसाद राय ने जीत दर्ज कर सबको चौंका दिया. सारण शिक्षक सीट पर निर्दलीय राहुल राज जीते, जबकि पटना स्नातक सीट पर जेडीयू के नीरज कुमार विजयी रहे.
  • महाराष्ट्र (5 सीटें): महाराष्ट्र की 5 सीटों (3 स्नातक, 2 शिक्षक) पर महायुति और महाविकास अघाड़ी (MVA) के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली. यहां वरीयता मतों की गिनती के चलते अंतिम परिणामों की प्रक्रिया जारी है.

यह भी पढ़ें : MLC चुनाव: यूपी, बिहार में BJP को बढ़त, मेरठ में दोहरी जीत और कर्नाटक में कांग्रेस को झटका

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola