पणजी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को कहा कि आयुर्वेद सिर्फ इलाज के बारे में नहीं है, यह कल्याण को भी बढ़ावा देता है। प्रधानमंत्री 9वीं विश्व आयुर्वेद कांग्रेस के समापन समारोह में गोवा पहुंचे हैं। यहां उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि योग और आयुर्वेद दुनिया के लिए नई उम्मीद हैं। हमारे पास आयुर्वेद का परिणाम भी है और प्रभाव भी, लेकिन प्रमाण के मामले में हम पिछड़ रहे थे। इसलिए आज हमें ‘डेटा बेस्ड एविडेंस’ का डॉक्युमेंटेशन करना है।
पीएम ने समारोह के दौरान तीन राष्ट्रीय आयुष संस्थानों को राष्ट्र को समर्पित किया। तीन संस्थानों में अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA), गोवा, राष्ट्रीय यूनानी चिकित्सा संस्थान (NIUM), गाजियाबाद और राष्ट्रीय होम्योपैथी संस्थान (NHI), दिल्ली, अनुसंधान शामिल है।
Morbi Bridge Collapse: मोरबी नगर निगम होगी भंग, मृतकों के परिवार को मिलेगा 10 लाख का मुआवजा
पीएम मोदी ने आगे अपने संबोधन में कहा ये तीनों संस्थान आयुष हेल्थकेयर सिस्टम को गति देंगे। उन्होंने कहा 30 से अधिक देशों ने आयुर्वेद को एक पारंपरिक चिकित्सा प्रणाली के रूप में मान्यता दी है। हमें अन्य देशों में भी आयुर्वेद को बढ़ावा देना है।
वहीं, इस मौके पर गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने कहा कि पणजी, गोवा में पीएम नरेंद्र मोदी ने आयुर्वेद को वैश्विक पहुंच दी है। आज मैं घोषणा कर रहा हूं कि हम राज्य के आयुष डॉक्टरों के लिए गोवा में आयुष मंत्रालय बनाएंगे। बता दें इन संस्थानों को लगभग 970 करोड़ रुपये की कुल लागत से बनाया गया है। इनके माध्यम से अस्पताल के बिस्तरों की संख्या में लगभग 500 की वृद्धि होगी और छात्रों के प्रवेश में भी लगभग 400 की वृद्धि होगी।
पीएम नरेंद्र मोदी ने मोपा में मनोहर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने एयरपोर्ट का दौरा किया। फिर लोगों को संबोधित करते हुए कहा मुझे खुशी है कि गोवा के मोपा में इस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का नाम पूर्व सीएम मनोहर पर्रिकर के नाम पर रखा गया है। उन्होंने कहा इस सरकार के आने से इंफ्रास्ट्रक्चर बनाने का नजरिया बदल गया है। आज लॉन्च हुआ एयरपोर्ट इसका बेहतरीन उदाहरण है।
पीएम मोदी ने कहा भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा विमानन बाजार बन गया है। पिछले आठ वर्षों में भारत ने पर्यटकों के लिए ‘यात्रा सुगमता’ को बेहतर बनाने के लिए हर संभव प्रयास किया है। हमने वीजा-ऑन-अराइवल सुविधाओं में वृद्धि की है और वीजा प्रक्रिया को सरल बनाया है। उन्होंने कहा हमने देश के छोटे से छोटे शहरों में हवाई यात्रा कराने की पहल की। हमने देश में एयरपोर्ट नेटवर्क का विस्तार किया है और पिछले 8 साल में 72 एयरपोर्ट बनाए हैं। बता दें पीएम ने एयरपोर्ट की नवंबर 2016 में आधारशिला रखी थी। यह गोवा में दूसरा हवाई अड्डा होगा, पहला डाबोलिम में स्थित है।
और पढ़िए – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव पर ओम बिरला का बड़ा बयान
1 hr ago'लोकतंत्र में सुधार के लिए विरोध जरूरी', बदलती दुनिया पर भी बोले PM मोदी
2 hrs agoसरकारी कर्मचारियों के लिए बदले पेंशन के नियम, वित्त मंत्रालय की नई SOP जारी
3 hrs agoकौन है यूट्यूबर आमिर शौकीन? त्रिपुरा के युवक पर नस्लीय टिप्पणी पर गिरफ्तार
4 hrs agoबांग्लादेश सीमा पर सिलीगुड़ी कॉरिडोर की सुरक्षा के लिए बने 4 नए आर्मी बेस
5 hrs agoनेतन्याहू ने PM मोदी से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर किया आमंत्रित
6 hrs ago'CJP के प्रदर्शन से मेरा संबंध नहीं', नेहा की याचिका पर HC कल सुनाएगा फैसला
8 hrs agoफ्रांस-भारत में प्रोटेस्ट के बीच लिंक होने का दावा, BJP ने कांग्रेस को घेरा
8 hrs agoऑपरेशन सिंदूर के बाद सबने माना ब्रह्मोस का लोहा, CEO ने बताई मिसाइल की ताकत
9 hrs agoदिल्ली-NCR में कब-कौन तय करता है Grap, कैसे और कौन-सा फेज होगा लागू?
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines