हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

बिहार चुनाव में पीएम मोदी की एंट्री, चुनावी घोषणा के बाद पहली बार कार्यकर्ताओं को दिया जीत का मंत्र

बिहार चुनाव की तैयारियों में जुटे बीजेपी कार्यकर्ताओं को पीएम मोदी ने वर्चुअली संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र दिया। पढ़िए पूरी रिपोर्ट।

विज्ञापन
पीएम मोदी ने बिहार में बीजेपी कार्यकर्ताओं को किया संबोधित।

बिहार में चुनाव का ऐलान कई दिनों पहले हो चुका है। 6 नवबंर को पहले चरण का चुनाव होना है। एनडीए और महागठबंधन में सीटों को लेकर लगातार संघर्ष चल रहा है। एनडीए ने सीटों का बंटवारा कर दिया है, लेकिन सीटों के नाम पर संघर्ष अभी भी सामने आ रहा है। इसी बीच पीएम मोदी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया है। चुनावों की घोषणा के बाद पीएम मोदी ने पहली बार बिहार चुनाव पर बात की है।

पीएम मोदी ने नमो ऐप के जरिए बिहार के भाजपा कार्यकर्ताओं से बातचीत की। उन्होंने कहा कि बिहार के हर घर से एक ही आवाज सुनाई दे रही है- एकजुट एनडीए, एकजुट बिहार! फिर बनेगी सुशासन की सरकार! एक बार फिर सुशासन की सरकार बनेगी।

यह भी पढ़ें: Bihar Election 2025: बीजेपी ने जारी की दूसरी लिस्ट, पूर्व IPS, मैथिली ठाकुर को यहां से मिला टिकट

विज्ञापन

बिहार चुनाव के लिए बीजेपी प्रत्याशियों की दो सूची जारी कर चुकी है। पहली सूची में 71 और दूसरी सूची में 12 प्रत्याशियों के नाम शामिल हैं। बीजेपी के अलावा जन सुराज, जेडीयू, हम समेत कई पार्टियां अपने प्रत्याशियों की लिस्ट जारी कर चुकी हैं। बिहार में 243 सीटों पर विधानसभा चुनाव होने हैं। आयोग ने दो चरणों में चुनाव कराने का ऐलान किया है। पहला चरण 6 नवबंर को होगा।

यह भी पढ़ें: चिराग की महुआ सीट छोड़ने के लिए उपेंद्र कुशवाहा राजी? गृहमंत्री अमित शाह ने दिया ये ऑफर

विज्ञापन

पीएम मोदी ने कहा कि मेरा बूथ, सबसे मजबूत’ सिर्फ एक कार्यक्रम नहीं है बल्कि जमीनी स्तर पर भाजपा की सफलता की सबसे मजबूत कड़ी है। “जैसा कि पुरानी कहावत है बूंद-बूंद से घड़ा भरता है। इसी तरह, जब हर बूथ मजबूत होता है, तभी पार्टी को सफलता मिलती है। इसलिए, यह देखकर बहुत अच्छा लगा कि हर भाजपा कार्यकर्ताबिहार ‘मेरा बूथ, सबसे मजबूत’ के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि उन्हें यह जानकर खुशी हुई कि भारत में महिलाएं। बिहार के लोग एनडीए सरकार द्वारा हाल ही में शुरू की गई महिला रोजगार योजना से बहुत खुश हैं।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola