'हर घर तिरंगा, हर मन तिरंगा…', PM मोदी ने नया VIDEO जारी कर की अपील

स्वतंत्रता दिवस से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंस्टाग्राम पर एक नया वीडियो संदेश साझा किया है. इस वीडियो में उन्होंने सभी देशवासियों से ‘हर घर तिरंगा’ अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया. PM मोदी ने अपील की है कि इस अभियान को हर भारतीय घर में देशभक्ति के एक बड़े उत्सव की तरह मनाया जाए.

PM MODI VIDEO new
विज्ञापन

स्वतंत्रता दिवस के अवसर से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों के नाम एक खास वीडियो संदेश जारी किया है. पीएम मोदी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर एक नया वीडियो शेयर करते हुए सभी नागरिकों से ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को एक राष्ट्रव्यापी उत्सव के रूप में मनाने का आह्वान किया है. प्रधानमंत्री मोदी द्वारा साझा किए गए इस वीडियो संदेश में देश के विभिन्न हिस्सों से तिरंगे की लहराती तस्वीरें और देशभक्ति के रंग दिखाई दे रहे हैं. पीएम मोदी ने देशवासियों को प्रेरित करते हुए कहा कि तिरंगा केवल एक ध्वज नहीं, बल्कि 140 करोड़ भारतीयों की एकता, आन और शान का प्रतीक है. उन्होंने अपील की कि इस बार भी हर नागरिक अपने घर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराए और इस अभियान को जन-उत्सव बनाए.

‘गालियां देने वाले बच्चों को माफ करना चाहता हूं’, PM मोदी का नया VIDEO

Advertisment

‘हर घर में बने देशभक्ति का माहौल’

पीएम मोदी ने कहा कि ‘हर घर तिरंगा’ पहल का मुख्य उद्देश्य हर भारतीय के दिल में देशभक्ति की भावना को और मजबूत करना तथा राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान को बढ़ावा देना है. उन्होंने देश के युवाओं, परिवारों और विभिन्न संगठनों से आग्रह किया कि वे 15 अगस्त के अवसर पर अपने-अपने घरों में तिरंगा लहराएं और इसकी तस्वीरें व वीडियो सोशल मीडिया पर साझा करें.

क्या है ‘हर घर तिरंगा’ अभियान?

आजादी के अमृत महोत्सव के तहत केंद्र सरकार द्वारा ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की शुरुआत की गई थी. इसके अंतर्गत देश के सभी नागरिकों को अपने-अपने घरों, संस्थानों और प्रतिष्ठानों पर सम्मानपूर्वक राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है. पिछले सालों में इस अभियान को लेकर देशभर में भारी उत्साह देखा गया है और करोड़ों नागरिकों ने अपने घरों पर तिरंगा फहराकर राष्ट्रीय गौरव का संदेश दिया था.

विज्ञापन

Tags:

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ