BRICS शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विदेशी मेहमानों के लिए नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में शनिवार को खास डिनर का आयोजन किया. इस डिनर में भारतीय व्यंजनों को खास अंदाज में पेश किया गया. मेन्यू में गुजरात से लेकर दक्षिण भारत और हिमालयी क्षेत्र तक के स्वाद की झलक दिखाई दी. स्टार्टर से लेकर मेन कोर्स और डिजर्ट तक, ब्रिक्स मेहमानों के लिए कई खास व्यंजन तैयार किए गए. डिनर में विदेशी मेहमानों के साथ-साथ भारत के भी कई दिग्गज मंत्री और मुख्यमंत्री भी शामिल हुए.
स्टार्टर्स में क्या था?
न्यूज एजेंसी एएनआई द्वारा साझा किए गए मेन्यू के अनुसार, डिनर की शुरुआत खांडवी मिल-फॉय से हुई. इसे सरसों, नारियल और कढ़ी पत्ते के तड़के वाली स्टीम्ड बेसन रोल से तैयार किया गया था. इसके साथ केसर आम, माइक्रो-ग्रीन्स और दही की ड्रेसिंग परोसी गई. वहीं, दूसरा स्टार्टर खुंब गलोटी था, इसमें नरम मशरूम कबाब को तवे पर ग्रिल किया गया और पुदीने के मोतियों के साथ पेश किया गया. इसे शीरमाल रोटी के ऊपर परोसा गया.
मेन कोर्स में भारतीय स्वाद की भरमार
डिनर के मेन कोर्स में ब्रिक्स मेहमानों के लिए सबसे पहले पनीर लबाबदार का विकल्प मौजूद था, जिसे नरम पनीर को छोटे प्याज और टमाटर की ग्रेवी में पकाया गया था. मेन्यू में गुच्छी मार्मिक भी खास आकर्षण रहा. हिमालयी मोरेल मशरूम और एस्पैरागस को केसर, किशमिश और मामरा बादाम के साथ धीमी आंच पर पकाया गया था.
यह भी पढ़ें: भारत में चल रहा BRICS, उधर ट्रंप ने ईरान युद्ध को लेकर कर दिया बड़ा दावा; पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर पड़ेगा असर
थक्काली बेले सारू भी मेन्यू का हिस्सा
इसके अलावा दक्षिण भारतीय स्वाद को शामिल करते हुए मेहमानों को कैरेट बीन पोरियल परोसा गया. इसमें गाजर और हरी बीन्स को वर्जिन नारियल तेल और दक्षिण भारतीय मसालों के साथ तैयार किया गया था. इसमें ताजा कद्दूकस किया हुआ नारियल भी मिलाया गया. मेहमानों के लिए थक्काली बेले सारू भी मेन्यू का हिस्सा था. ताजे टमाटर और कढ़ी पत्ते के स्वाद वाली तुअर दाल से तैयार यह हल्का सूप था.
इसके साथ मिलेट पुलाव परोसा गया, जिसमें बासमती चावल, बाजरा, मसाले और मौसमी खुशबूदार जड़ी-बूटियों का इस्तेमाल किया गया. भोजन के साथ बीटरूट रायता और कई तरह की भारतीय रोटियां भी रखी गईं.
यह भी पढ़ें: BRICS समिट में एनर्जी सिक्योरिटी क्यों बना अहम मुद्दा? AI के विकास पर भी सहमति
मिठाइयों में भी दिखा देसी अंदाज
डिनर के अंत डिजर्ट के तौर पर मिठाइयों का खास इंतजाम किया गया था. इसमें ओल्ड दिल्ली फ्रूट क्रीम विद जलेबी शामिल रही. मौसमी फलों और हल्की व्हिप्ड क्रीम के साथ कुरकुरी जलेबी परोसी गई. दूसरी मिठाई शहतूत फिरनी थी. जिसे दूध और चावल से धीमी आंच पर तैयार की गई फिरनी के ऊपर मीठे शहतूत और सोने का वर्क लगाया गया था.
संबंधित खबरें
बीजेपी ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए हरदीप सिंह पुरी को बनाया उम्मीदवार
11 mins agoकल का मौसम: चक्रवात 'अर्नब' के चलते करवा चौथ पर हो पाएगा चांद का दीदार?
25 mins agoVideos: साइक्लोन अर्नब की मार, ओडिशा-आंध्र में ऊंची लहरें, उखड़े पेड़
31 mins agoचक्रवात 'अर्नब' ने कहां-कैसे मचाया तांडव? सैटेलाइट इमेज में दिखा रौद्र रूप
1 hr ago'इंस्टाग्राम से पोस्ट हटा रही सरकार...', दीपके ने केंद्र पर साधा निशाना
1 hr agoNDA बनाम 'INDIA' : MLC चुनाव में किसने कहां मारी बाजी; कौन हारा-कौन जीता?
1 hr ago'20 बाजार, 20 कारोबारी, 20 मिनट', ट्रेड यूनियन का फिर राहुल गांधी को लेटर
2 hrs agoऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान को पहली बार SCO फोरम में भारत आने का न्योता
4 hrs agoकर्नाटक MLC चुनाव में NDA का क्लीन स्वीप, कांग्रेस का सूपड़ा हुआ साफ
5 hrs agoLIVE: चक्रवात 'अर्नब' से आंध्र प्रदेश में 3 की मौत, NDRF की 11 टीमें तैनात
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines