---विज्ञापन---

देश angle-right

पीएम मोदी ने बढ़ती गर्मी को लेकर की हाई लेवल मीटिंग, दिए यह निर्देश

नई दिल्ली: देश में बदलते मौसम और आने वाले समय में तेज गर्मी को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मौसम विभाग समेत अन्य विभाग के अधिकारियों के साथ सोमवार को हाई लेवल मीटिंग की। इस दौरान पीएम मोदी ने मौसम विभाग को रोजाना जारी होने वाले वेदर फोरकास्ट को खासकर किसान और आम लोगों […]

---विज्ञापन---

नई दिल्ली: देश में बदलते मौसम और आने वाले समय में तेज गर्मी को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मौसम विभाग समेत अन्य विभाग के अधिकारियों के साथ सोमवार को हाई लेवल मीटिंग की। इस दौरान पीएम मोदी ने मौसम विभाग को रोजाना जारी होने वाले वेदर फोरकास्ट को खासकर किसान और आम लोगों के लिए आसान तरीके और भाषा में जारी करने का निर्देश दिया।

तैयारियों और सुविधाओं की समीक्षा की

जानकारी के मुताबिक बैठक में पीएम मोदी ने रबी फसलों पर पड़ने वाले मौसम के प्रभाव के बारे में चिंता व्यक्त की। उन्होंने सिंचाई जल आपूर्ति व खेती को लेकर सरकार के अन्य प्रयासों की समीक्षा की। विभिन्न विभागों ने उन्होंने मौसम को लेकर होने वाली अपातकालीन स्थिति में अपनी तैयारियों और सुविधाओं के बारे में बताया।

---विज्ञापन---

गर्मी को लेकर जागरूकता सामग्री तैयार की जानी चाहिए

पीएम मोदी ने कहा कि गर्मी को लेकर जागरूकता सामग्री तैयार की जानी चाहिए। अत्यधिक गर्मी की स्थिति से निपटने और बच्चों को मौसम के प्रति संवेदनशील बनाने के लिए स्कूलों में मल्टीमीडिया व्याख्यान सत्र शामिल किया जाए। उन्होंने कहा इसके अलावा गर्म मौसम में क्या करें और क्या न करें इसका आसान प्रोटोकाल जारी करना चाहिए था। बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मौसम विभाग से रोजाना जारी होने वाले वेदर फोरकास्ट को आसान तरीके से जारी करने पर जोर दिया।

---विज्ञापन---

 

First published on: Mar 06, 2023 08:33 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola