पीएम मोदी ने 4.5 लाख लोगों को करवाया गृह प्रवेश, बोले-आज घर में खुशियां और नए संकल्प का दिन

पीएम नरेंद्र मोदी

पीएम नरेंद्र मोदी

विज्ञापन

भोपाल:  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को मध्यप्रदेश के 4.5 लाख परिवारों को धनतेरस का तोहफा दिया। पीएम मोदी ने इन्हें पीएम आवास योजना के तहत नए घर में प्रवेश करवाया है। कार्यक्रम में पीएम मोदी ने रिमोट का बटन दबाकर मध्यप्रदेश के साढ़े चार लाख से अधिक हितग्राही परिवारों को उनके नवनिर्मित आवासों में गृह प्रवेश कराया।

Advertisment

 

आगे पीएम ने कहा कहा कि पिछली सरकार में रिश्वत देनी पड़ती थी। जो कहते थे वहीं से घर बनाने का सामान लेना पड़ता था। जो भी घर उस सरकार में बने ज्यादातर में गृह प्रवेश ही नहीं हो पाता था। जानकारी के मुताबिक पीएम मोदी इस कार्यक्रम में वर्चुअली जुड़े। इस दौरान अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि ये पहला मौका है, जब साढ़े चार लाख धनतेरस के दिन गृहप्रवेश कर रहे हैं। आज इन घरों में खुशियां और नए संकल्प का दिन है।

वहीं, सतना में आयोजित कार्यक्रम में मध्यम प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि कमलनाथ सरकार ने गरीबों का गला काटा, पानी छीन लिया। पीएम आवास से वंचित रखा। नेहरु ने कश्मीर को तोड़ा सरदार पटेल ने देश को जोड़ा। सीएम शिवराज ने कहा कि 2024 तक कोई झोपड़ी में नहीं रहेगा। सभी को पक्के मकान बनाकर दिए जाएंगे।  सबको राशन, सबको मकान और सबके इलाज के लिए आयुष्मान भारत योजना के तहत निजी अस्पतालों में 5 लाख रूपये तक निःशुल्क इलाज कराया जा रहा है।

विज्ञापन

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ