PM Modi Obesity Awareness Campaign: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के जरिए देशवासियों को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने मोटापे की समस्या का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि हम हर महीने खाने में 10 प्रतिशत कुकिंग ऑयल कम करके इन छोटे-छोटे प्रयासों के जरिए मोटापे से निपट सकते हैं। पीएम ने कहा कि इसके लिए वे एक अभियान शुरू करेंगे। सोमवार को पीएम मोदी ने इसके तहत अभियान चलाने के लिए 10 लोगों को नामित किया है। उन्होंने 10 हस्तियों के नाम लिखकर कहा कि वे भी 10 लोगों को नामांकित करें ताकि हमारा आंदोलन और बड़ा हो।
पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि जैसा कि कल की मन की बात में बताया गया था, ‘मैं मोटापे के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करने और भोजन में खाद्य तेल की खपत को कम करने के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए निम्नलिखित लोगों को नामांकित करना चाहता हूं। मैं उनसे यह भी अनुरोध करता हूं कि वे प्रत्येक 10 लोगों को नामांकित करें ताकि हमारा आंदोलन और बड़ा हो’! पोस्ट में पीएम मोदी ने 10 लोगों को चैलेंज दिया है। इनमें उद्यमी आनंद महिंद्रा, दिनेश लाल यादव, मनु भाकर, मीराबाई चानू, मोहनलाल, नंदन नीलकेणी, उमर अब्दुल्ला, आर माधवन, श्रेया घोषाल और सुधा मूर्ति शामिल हैं।
ये भी पढ़ेंः Indian Railway कर सकता है बड़ा बदलाव, जानें करोड़ों यात्रियों पर इसका क्या पड़ेगा असर?
ढाई सौ करोड़ लोग ओवरवेट
बता दें कि पीएम ने मन की बात कार्यक्रम में ओबेसिटी यानी मोटापा का जिक्र किया था। उन्होंने कहा कि एक अध्ययन के अनुसार दुनिया में हर 8 में से 1 व्यक्ति ओबेसिटी की समस्या से परेशान है। बच्चों में भी मोटापे की समस्या चार गुना बढ़ गई है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार 2022 में दुनियाभर में करीब ढाई सौ करोड़ लोग ओवरवेट थे।
खाने में ऑयल 10 प्रतिशत कम करने की चुनौती
पीएम ने कहा कि इस एपिसोड के बाद मैं 10 लोगों को आग्रह करूंगा कि वे अपने खाने के ऑयल को 10 प्रतिशत कम कर सकते हैं? साथ ही वे आगे चलकर 10 लोगों को ऐसी ही चुनौती दें। मुझे विश्वास है कि ओबेसिटी से लड़ने में मदद मिलेगी। गौरतलब है कि भारत खाद्य तेलों का 57 प्रतिशत हिस्सा आयात करता है।
संबंधित खबरें
'शोभा नहीं देता', SIR-ज्ञानेश कुमार को लेकर विवाद पर क्या बोले नितिन गडकरी?
6 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली को मिला CJP का समर्थन, क्या अभिजीत दीपके होंगे शामिल?
7 hrs agoकरवा चौथ पर आपके शहर में कब निकलेगा चांद? देखें चंद्रोदय का सही समय
9 hrs ago'28 सीटों पर बैलेट पेपर से चुनाव, कांग्रेस को कितनी सीटें? PM मोदी का तंज
10 hrs ago'वोटर दोबारा फॉर्म 6 क्यों भरे?', EC पर SC सख्त, बोले- वैधता पर फैसला बाकी
11 hrs agoबेंगलुरु मेट्रो में महिला के आरोप के बाद पुलिस ने FIR दर्ज की
12 hrs agoदिवाली का बड़ा तोहफा! सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 3% की बढ़ोतरी
13 hrs ago'उसने कार लॉक कर दी...', गुरुग्राम में कैब ड्राइवर ने की महिला से बदसलूकी
13 hrs agoISRO में 61 पदों पर निकली भर्ती, 10वीं पास करें अप्लाई
14 hrs agoबीजेपी ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए हरदीप सिंह पुरी को बनाया उम्मीदवार
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines