Indian Railway कर सकता है बड़ा बदलाव, जानें करोड़ों यात्रियों पर इसका क्या पड़ेगा असर?

Indian Railway: भारतीय रेलवे समय-समय पर यात्रियों की सुविधाओं के लिए यात्रा के नियमों में कई बदलाव करता है। आने वाले समय में रेलवे जनरल टिकट में बड़ा बदलाव कर सकता है।

Indian Railway

भारतीय रेलवे

विज्ञापन

Indian Railway: भारत में सबसे ज्यादा लोग ट्रेनों में सफर करते हैं। ऐसे में त्योहारों के सीजन में ट्रेनों में भीड़ बढ़ जाती है, जिसके लिए हजारों अतिरिक्त ट्रेनें चलाई जाती हैं। इन दिनों उत्तर प्रदेश में महाकुंभ का आयोजन किया जा रहा है, जिसके चलते करोड़ों लोग ट्रेनों में सफर कर रहे हैं। पिछले दिनों नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर महाकुंभ जाने वाले यात्रियों में भगदड़ मच गई। इस दौरान 20 यात्रियों की जान चली गई। इस घटना के बाद रेलवे कुछ बदलाव करने की योजना बना रहा है। जानिए क्या होंगे ये बदलाव और इसका यात्रियों पर कैसे असर पड़ेगा?

क्या बदलाव हो सकता है?

हाल ही में नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर उस समय भगदड़ मच गई। इस दौरान स्टेशन पर प्रयागराज में लगे महाकुंभ में भाग लेने जा रहे यात्रियों की भारी थी। इस हादसे में 20 लोगों की जान चली गई। इस घटना के बाद जनरल टिकट लेकर यात्रा करने के नियमों पर कई सवाल उठे। जिसको देखते हुए भारतीय रेलवे कथित तौर पर जनरल टिकट पर ट्रेन का नाम और नंबर शामिल करने का विचार करने लगा है।

विज्ञापन

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रेल मंत्री ने कहा है कि ‘भीड़ को नियंत्रित करने के लिए जनरल टिकट पर ट्रेन का नाम और नंबर लिखा होगा।’ अभी जानकारियों के अभाव में यात्री किसी भी ट्रेन के जनरल क्लास में यात्रा कर सकते हैं। हालांकि, अगर यह बदलाव लागू होते हैं, तो यात्री सिर्फ उन्हीं ट्रेनों में यात्रा कर पाएंगे, जिनका टिकट पर नंबर-नाम होगा। वहीं, इन नियमों के उल्लंघन के लिए जुर्माना भी तय किया जा सकता है।

जनरल टिकटों की संख्या होगी कम

भगदड़ में सामने आया कि एक ही दिन में जरूरत से ज्यादा टिकट काटे गए थे, जिसके बाद नए नियम के तहत हर ट्रेन के लिए जारी किए जाने वाले जनरल टिकटों की संख्या भी कम की जाएगी। जिससे जनरल कोच में यात्रियों की भीड़ कम होगी, जिससे सुरक्षित यात्रा की जा सकेगी।

विज्ञापन

रेलवे के नियमों के अनुसार, राजधानी, वंदे भारत, एक्सप्रेस और सुपरफास्ट जैसी प्रीमियम ट्रेनों के लिए जनरल टिकट मान्य नहीं हैं। अगर कोई इन ट्रेनों में जनरल टिकट पर यात्रा करता पाया जाता है, तो उसे बिना टिकट ही मानकर उसपर जुर्माना लगाया जाएगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ