प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को बेंगलुरु मेट्रो की आरवी रोड (रागीगुड्डा) से बोम्मासंद्रा तक येलो लाइन का उद्घाटन किया। प्रधानमंत्री मोदी के साथ कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और उपमुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार भी थे। प्रधानमंत्री ने नम्मा मेट्रो की येलो लाइन को हरी झंडी दिखाने से पहले रागीगुड्डा मेट्रो स्टेशन पर टिकट खरीदा और फिर यात्रा भी की।
येलो लाइन मेट्रो फेज-2 परियोजना का हिस्सा है और इसकी लंबाई 19 किलोमीटर से अधिक है और कुल 16 स्टेशन हैं। इस परियोजना की लागत लगभग 7,160 करोड़ रुपये है। इस येलो लाइन के शुरू होने से बेंगलुरु में मेट्रो का परिचालन नेटवर्क 96 किलोमीटर से अधिक का हो जाएगा और शहर की बड़ी जनसंख्याको इसका फायदा मिलेगा।
इसके साथ ही प्रधानमंत्री ने 15,610 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली बेंगलुरु मेट्रो चरण-3 परियोजना की आधारशिला भी रखी है। इस परियोजना की कुल लंबाई 44 किलोमीटर से अधिक होगी और इसमें 31 एलिवेटेड स्टेशन होंगे। इसके साथ ही प्रधानमंत्री मोदी ने बेंगलुरु में एक सार्वजनिक समारोह को भी संबोधित किया।
इससे पहले आज प्रधानमंत्री मोदी ने बेंगलुरु के केएसआर रेलवे स्टेशन पर तीन वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई। इनमें बेंगलुरु से बेलगावी, अमृतसर से श्री माता वैष्णो देवी कटरा और नागपुर (अजनी) से पुणे तक की ट्रेनें शामिल थीं। वंदे भारत ट्रेनों का शुभारंभ करने के बाद प्रधानमंत्री बच्चों के साथ बातचीत करते नजर आए। इस दौरान राज्यपाल थावरचंद गहलोत, मुख्यमंत्री सिद्धारमैया, पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता बीएस येदियुरप्पा समेत तमाम नेता मौजूद थे।
यह भी पढ़ें : देश में दौड़ रही हैं 144 वंदे भारत एक्सप्रेस, आज 3 नई ट्रेनों को PM ने दिखाई हरी झंडी
पीली लाइन 96 किमी से अधिक की वृद्धि के साथ बेंगलुरु में मेट्रो कनेक्टिविटी में सुधार होगा। साथ ही होसुर रोड, सिल्क बोर्ड जंक्शन और इलेक्ट्रॉनिक्स सिटी जंक्शन सहित प्रमुख जगहों से भीड़ कम होग। आरवी रोड (इंटरचेंज), जयदेव (इंटरचेंज), सेंट्रल सिल्क बोर्ड (इंटरचेंज), इलेक्ट्रॉनिक्स सिटी, इन्फोसिस फाउंडेशन, हुस्कुरु रोड, डेल्टा इलेक्ट्रॉनिक्स बोम्मसंद्रा समेत 16 स्टेशनों पर रुकेगी।
संबंधित खबरें
CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को लेकर दिल्ली पुलिस ने दर्ज किए 3 केस
1 hr agoदिल्ली में रिपीट हुआ 'रिया अहीर मोमेंट', जंतर-मंतर पर महिला ने रोकी प्रदर्शनकारियों से भरी बस, देखें वीडियो
1 hr agoAaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: तिरुपति में फैक्ट्री में बॉयलर फटने से 2 की मौत, 4 कर्मचारी गंभीर घायल
5 hrs agoचिनाब पुल, 1200 फीट ऊंचाई, 100KM रफ्तार... दुनिया के सबसे ऊंचे ब्रिज पर दौड़ती 'वंदे भारत' का वीडियो आया सामने
6 hrs agoKal Ka Mausam: दिल्ली-NCR में साफ रहेगा आसमान, विदाई की राह पर मानसून; कुछ राज्यों में हो सकती है हल्की बूंदा-बांदी
16 hrs agoअचानक बस कंडक्टर की तरह टिकट क्यों काटने लगे सीएम विजय? महिलाओं ने मुख्यमंत्री की उतारी बलाएं
18 hrs agoस्मित मच्छार को देश का बड़ा सम्मान देगा इजरायल, राजदूत ने किया ऐलान; बोले- इस उपकार को कभी नहीं भूलेंगे
18 hrs agoBSF ने ढेर किए 2 घुसपैठिए, पंजाब के तरनतारन में सीमा पार करने की कोशिश में थे पाकिस्तानी
22 hrs agoपहलगाम हमले के आखिरी आतंकी हाशिम मूसा को सेना ने कैसे किया ढेर? 527 दिन से चल रही थी तलाश
23 hrs agoलद्दाख में चीन सीमा के पास बनेगी 150 किमी लंबी सड़क, DBO और डेपसांग तक पहुंचेगी सेना की रसद
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines