PM Modi Assam Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज असम में एम्स गुवाहाटी और तीन अन्य मेडिकल कॉलेजों का उद्घाटन करेंगे। AIIMS गुवाहाटी की आधारशिला मई 2017 में पीएम मोदी ने ही रखी थी। AIIMS गुवाहाटी को 1120 करोड़ रुपये की लागत से बनाया गया है। इसके अलावा पीएम मोदी असम में 14,300 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे।
प्रस्तावित कार्यक्रम के मुताबिक, प्रधानमंत्री मोदी दोपहर करीब 12 बजे AIIMS गुवाहाटी पहुंचेंगे और इसके नवनिर्मित परिसर का निरीक्षण करेंगे। कुछ देर बाद में एक सार्वजनिक समारोह में पीएम मोदी AIIMS गुवाहाटी और तीन अन्य मेडिकल कॉलेजों को राष्ट्र को समर्पित करेंगे।
पीएम मोदी असम एडवांस्ड हेल्थ केयर इनोवेशन इंस्टीट्यूट (AAHII) की आधारशिला भी रखेंगे और पात्र लाभार्थियों को आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (AB-PMJAY) कार्ड वितरित करके ‘आपके द्वार आयुष्मान’ अभियान शुरू करेंगे।
गुवाहाटी हाईकोर्ट के प्लेटिनम जुबली कार्यक्रम में भी होंगे शामिल
दोपहर लगभग 2:15 बजे प्रधानमंत्री गुवाहाटी उच्च न्यायालय के प्लेटिनम जयंती समारोह के कार्यक्रम में भाग लेंगे। शाम करीब 5 बजे प्रधानमंत्री एक सार्वजनिक समारोह की अध्यक्षता करने के लिए गुवाहाटी के सुरसजाई स्टेडियम पहुंचेंगे, जहां वह 10,000 से अधिक बिहू नर्तकियों द्वारा प्रस्तुत रंगारंग बिहू कार्यक्रम देखेंगे।
कार्यक्रम के दौरान, प्रधानमंत्री नामरूप में 500 टीपीडी मेन्थॉल प्लांट की स्थापना समेत विभिन्न विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे और राष्ट्र को समर्पित करेंगे। इसमें पलाशबाड़ी और सुआलकुची को जोड़ने वाली ब्रह्मपुत्र नदी पर पुल की आधारशिला, रंग घर, शिवसागर के सौंदर्यीकरण के लिए शिलान्यास और पांच रेल परियोजनाएं शामिल हैं।
असम में आज मनाया जाएगा रोंगाली बिहू
असम में रोंगाली बिहू शुक्रवार को मनाया जाएगा। हर साल बोहाग (मध्य अप्रैल) महीने के पहले सप्ताह में मनाया जाने वाला रोंगाली या बोहाग बिहू असमिया नव वर्ष की शुरुआत करता है और समुदाय के बीच व्यापक रूप से मनाया जाता है।
असमिया वर्ष में तीन बार बिहू मनाते हैं, जो खेती के विशिष्ट चक्रों का प्रतीक है – जनवरी में भोगली या माघ बिहू, अप्रैल में बोहाग या रोंगाली बिहू और अक्टूबर में कोंगाली बिहू।
और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान आज, योगी के गढ़ में सपा से टक्कर
41 mins agoCEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव पर ओम बिरला का बड़ा बयान
8 hrs ago'लोकतंत्र में सुधार के लिए विरोध जरूरी', बदलती दुनिया पर भी बोले PM मोदी
9 hrs agoसरकारी कर्मचारियों के लिए बदले पेंशन के नियम, वित्त मंत्रालय की नई SOP जारी
10 hrs agoकौन है यूट्यूबर आमिर शौकीन? त्रिपुरा के युवक पर नस्लीय टिप्पणी पर गिरफ्तार
10 hrs agoबांग्लादेश सीमा पर सिलीगुड़ी कॉरिडोर की सुरक्षा के लिए बने 4 नए आर्मी बेस
12 hrs agoनेतन्याहू ने PM मोदी से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर किया आमंत्रित
13 hrs ago'CJP के प्रदर्शन से मेरा संबंध नहीं', नेहा की याचिका पर HC कल सुनाएगा फैसला
14 hrs agoफ्रांस-भारत में प्रोटेस्ट के बीच लिंक होने का दावा, BJP ने कांग्रेस को घेरा
15 hrs agoऑपरेशन सिंदूर के बाद सबने माना ब्रह्मोस का लोहा, CEO ने बताई मिसाइल की ताकत
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines